ऊना(एमबीएम न्यूज़ ): पुलिस थाना गगरेट के तहत अंबोटा गांव में 33 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया है। महिला को नाजुक हालत में परिजनों ने तुरंत उपचार के लिए सीएचसी गगरेट पहुंचाया। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल में रैफर करा दिया।
फिलहाल महिला की हालत पहले से बेहतर है। पुलिस ने मामजा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घनारी तहसील के तहत पड़ते गांव अंबोटा की रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने बुधवार गत देर रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगला जिससे महिला की हालत बिगडऩे लगी। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया अभी महिला की हालत में सुधार आया है।