ऊना(एमबीएम न्यूज़ ): उपमंडल अम्ब के तहत कुठियाडी में 35 वर्षीय एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ से उसे क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया है। लेकिन परिजन उसकों होशियारपुर ले गए।
जानकारी के अनुसार सुषमा देवी निवासी कुठियाडी ने शुक्रवार को अपने पर अज्ञात कारणों के चलते कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी तबियत बिगड़ती देख परिजन उसे सिविल अस्पताल अम्ब में उपचार के लिए ले आए।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया हैं। लेकिन परिजन उसको होशियारपुर ले गए। जहां उसका उपचार चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। एडिशनल एसएचओ अर्जुन देव ने कहा कि पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।