बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा): बिलासपुर में महिला थाना खुलने से जिले भर की महिलाओं में खुशी की लहर हैं। शहर के लोअर निहाल में महिला पुलिस थाने का गुरूवार को शुभारंभ हो गया। इस थाने का उदघाटन एसपी अंजुम आरा द्वारा किया गया। गौरतलब है कि थाना खुलने की मंजूरी जिला को विधानसभा चुनावों से पहले मिल गई थी, लेकिन अचार सहिता लागू होने के कारण जिला में महिला पुलिस थाने का शुभारंभ नहीं हो पाया था।
इसके साथ ही जिला की महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोकने में काफी मदद मिलेगी, साथ ही दर्ज किए गए मामलों की जांच बेहद संवेदशीलता के साथ करने के लिए यह एक अहम शुरुआत हैं। वहीं महिलाएं अपने साथ हो रहे अत्याचारों को लेकर खुल कर बात रख सकती हैं। जिससे महिलाओं की समस्या को समझनें में आसानी होगी और पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलने में सहायता मिलेगी।
यह पुलिस थाना प्रदेश का छठा महिला पुलिस थाना हैँ, जिससे महिलाओं ने राहत की सांस ली हैं।
महिला पुलिस थाना में ये होगा स्टाफ
महिला पुलिस थाना प्रभारी, एक इंस्पैँक्टर, दो सब इंस्पैँक्टर, छह हैँड कांस्टेबल और दस कांस्टेबल तैनात किए गए हैँ। इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर रीना ठुकराल को महिला पुलिस थाना प्रभारी बनाया गया। इससे पीड़ित महिलाओं को काफी हद तक राहत प्रदान होगी।