शिमला (एमबीएम न्यूज): राज्य में नाहन का तापमान सबसे अधिक दर्ज हुआ है। यहां अधिकतम 22.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम तापमान केलांग में 4.1 डिग्री दर्ज हुआ है। इसके अलावा डलहौजी में 6.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। केवल नाहन ही 20 डिग्री का तापमान पार किया।
मंडी व सोलन में क्रमश: 19.2 व 18.5 रहे। शिमला, ऊना, पालमपुर, मनाली व कांगड़ा का तापमान क्रमश: 14, 16.6, 15.4, 11.0 व 13.6 डिग्री दर्ज हुए। इसके अलावा केलांग में 3 सेंटीमीटर बर्फ दर्ज हुई है। वहीं कुफरी व कसौली में क्रमश: 2 एमएम व एक एमएम बारिश हुई है।