सराहां (एमबीएम न्यूज़): थाना पच्छाद के तहत आने वाले नैनाटिक्कर-औच्छघाट संपर्क मार्ग पर दभाड़ा गांव के समीप एक मारूति 800 कार खाई में लुढ़क़ गई, जिसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गाड़ी के चालक मोहन सिंह ठाकुर उम्र 52 वर्ष की मौत हो गई, जबकि अन्य दो को चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक नैनाटिक्कर ग्राम पंचायत के जुड़ब गांव के रहने वाले तीनो लोग एक ही परिवार से तालुल्क रखते है।
घायलों में पंचायत के उपप्रधान मदन सिंह तथा यशवंत सिंह है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार देर सांय साढ़े सात बजे करीब हुआ। जब गाड़ी खाई में गिरी तो सडक़ से गुजर रहे बाइक सवार दो लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए सुल्तानपुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक मोहन सिंह को काफी गंभीर चोटें आई थी।
जिसके चलते खून बहुत बह चूका था। जिसके चलते उन्होनें अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। जिसके बाद थाना पच्छाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पंचनामा करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी पच्छाद वीरू अहमद ने मामले की पुष्टि करते हुये बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।