चंबा (एमबीएम न्यूज़) : जिला चंबा के चुराह उपमंडल में एक विवाहित महिला ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब डेढ़ साल पहले बैरागढ़ पंचायत के गांव मजोगा में हुई थी। मृतक महिला की पहचान जानकी निवासी गां मजोगा ग्राम पंचायत बैरागढ़ तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई।
पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूर्ण कर शव को मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के लिए ला रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को जानकी खाना खाने के बाद आने कमरे में सो गई थी। लेकिन शनिवार सुबह को जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो जानकी ने कोई बात नहीं की। इसी दौरान परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा तो जानकी देवी पंखे से लटकी हुई पाई गई। ग्रामीणों ने इस बारे पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा और शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूर्ण की। डीएसपी रोहिन डोगरा ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।