ऊना (एमबीएम न्यूज): एसपी संजीव गांधी नशे के बाद सट्टे के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए हैं, इस बात से काफी लोग वाकिफ हो चुके हैं। अब ताजा घटनाक्रम में साहब की टीम भगौड़े पकडऩे में भी लाजवाब प्रदर्शन करने लगी है। पीओ सैल ने एक दिन में दो भगौड़े गिरफ्तार करने का रिकॉर्ड बनाया है। डेढ़ महीने में 15 भगौड़े पकडऩे में सफलता पाई गई है। यादि औसतन तीन दिन में एक भगौड़ा पकड़ा गया।
सडक़ हादसे के मामले में पंजाब के कपूरथला का बलविन्द्र सिंह अदालत में नहीं पहुंच रहा था। 10 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे मामले में एक अप्रैल 2010 को बलविन्द्र भगौड़ा घोषित हुआ था। दूसरे मामले में कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने भगौड़े छिंदा राम को गिरफ्तार किया है, जो रोपड़ का रहने वाला है। पीओ सैल की टीम कई दिनों से उसका पीछा कर रही थी।
पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था, लेकिन अब दबोच लिया गया है।