रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी): जिला के मेबर निवासी जगत राम पुत्र लाल दास पिछले करीब 38 दिनों से लापता है। उनके परिवार ने पुलिस थाना रिकांगपिओ मे गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया है, लेकिन अब तक कोई पता नही चल पाया है।
परिवार वाले जगत राम को ढूंढ़ने के लिए सभी रिश्तेदारो के पास भी गए, मगर कोई जानकारी नही मिल पाई है। लोगो के मुताबिक जगत राम को अंतिम बार 6 अक्टूबर को रली के पास देखा गया था। लेकिन वहां से कहाँ गए अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को जानकारी मिले तो इस मोबाईल नंबर 98059-59493 पर सूचित करें।