रिकांगपिओ (जीता नेगी): हाल ही में रिब्बा गांव मे बुढी बुजुर्ग महिला को शिकार बना चुका आदमखोर तेंदुए को सोमवार प्रात: करीब साढे सात बजे शार्प शूटरों के सहयोग से मार गिराया गया है। तेंदुए के मारे जाने के बाद रिब्बा के ग्रामीणों को तेंदुए के आतंक से निजात मिली है।
वन मंडलाधिकारी एंजेल चौहान ने कहा कि रिब्बा गांव में तेंदुए का आंतक मचा था। 9 नवम्बर को रिब्बा 74 वर्षीय बुज़ुर्ग कमान देवी को तेंदुए नेे शिकार बनाया था। उसी दिन से आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश दिए थे। उन्होने कहा कि चार शूटर्स जयराज नेगी, चंद्र गोपाल, कमारू निवासी रतन सिंह व रामप्रकाश नेगी ने सोमवार प्रात: साढे सात बजे मार गिराया। जिस का रिकांगपिओ में पोस्टमार्टम किया गया।
सनद रहे कि एक बार इंसान पर हमला करने के बाद तेंदुआ बेहद खतरनाक हो जाता है क्योंकि ऐसी सूरत में अपनी भूख मिटाने के लिए दोबारा इंसानो पर हमला कर सकता है। तेंदुए को नरभक्षी घोषित करने के लिए खास नियम होते है। बहरहाल शार्प शूटर्स की मदद से आदमखोर तेंदुए को मौत के घाट उतार दिया गया है।
जानकारों का कहना है कि आदमखोर तेंदुए को मारना आसान नहीं होता है , मामूली से चूक पर शूटर्स की जान को भी खतरा पैदा हो सकता है। करीब एक साल पहले रामपुर वन मंडल में भी एक आदमखोर तेंदुए को मौत के घाट उतारा गया था।
ऐसे हुआ था नरभक्षी:https://goo.gl/LQUcvk