हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : कांग्रेस को कब से दूल्हे का इंतजार था आज कांग्रेस को भाजपा की तरफ से दूल्हा मिल गया। अब कांग्रेस की विदाई की बारी है। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री के गृह जिला के एतिहासिक गांधी चौक से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि धूमल की पहचान सड़क वाले मुख्यमंत्री के तौर पर भी की जाती है। उन्होंने कहा कि एशिया मेें हमीरपुर के रोल मॉडल के तौर पर उभरा है।
अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर के रख दिया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश के लिए दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश में माफिया राज है और प्रदेश के मुखिया समेत उनकी सरकार भी भ्रष्टाचार में पूरी तरह समाई हुई है। शाह ने कहा कि बीजेपी का जो विजयी रथ निकला है वो रथ पूर्ण भारत को कांग्रेस मुक्त कर के रहेगा। जल्द ही भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी का सपना है कि प्रदेश का युवा बेराजेगार न रहे। हर युवा को रोजगार मिले। वो सपना धूमल व मोदी मिलकर पूरा करेगे। शाह ने कहा कि जब जब राहुल आते है वो हिसाब मांगते है। उनको हिमाचल की जनता अब हिसाब देगी।
शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अंतिरक्ष को भी नही छोड़ा उन्होंने इस्रो में भी घोटाला कर दिया। वहीं कोयले का खानों को बेच दिया। उन्होंने कहा कि हमारा क्या हिसाब पूछतें हो राहुल जी। हिसाब तो आपको 12 लाख करोड़ का देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो चार पीढी से राज कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कैसा शासन था जिसमें न रोजगार दिया न ही विकास किया। वही मोदी ने हर व्यक्ति को बैंक अकाउंट खुलवाए। शाह ने कहा कि यह प्रदेश का चुनाव नही है। बल्कि भाजपा का समर्थन करने का चुनाव है। शाह ने कहा कि प्रदेश में दो इंजन से विकास होगा एक इंजन केंद्र का होगा वहीं दूसरा धूमल जी का। यह काम सिर्फ धूमल की भाजपा सरकार कर सकती है।
शाह ने कहा कि अब प्रदेश को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। जिस तरह केंद्र ने धूमल पर भरोसा दिखाया है उसी तरह प्रदेश की जनता भी धूमल पर विश्वास जताते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाए। अमित शाह ने कहा कि खनन, ड्रग माफिया और घोटालों की सरकार का बहुत जल्द पतन होने वाला है। केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये की योजनाएं दी हैं। लेकिन प्रदेश सरकार उन योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने प्रदेश को केंद्र से मिलने वाला बजट 44235 करोड़ से बढ़ाकर एक लाख 15 हजार 846 करोड़ कर दिया। लेकिन प्रदेश सरकार ने यह पैसा भी जनता तक नहीं पहुंचाया।
अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह पर जमकर निशाना साधा। शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा. मैं सीएम से पूछना चाहता हूं कि शिमला की गुडिय़ा के साथ जो हुआ उसका जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि गुडिय़ा प्रकरण और इसकी जांच के लिए गठित एसआईटी टीम की गिरफ्तारी ने भी प्रदेश को शर्मसार किया है।
सूबे की जनता करेगी कांग्रेस का सफाया : धूमल
हमीरपुर के गांधी चौक से जनता को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश की कानूून व्यवस्था की छज्जियां उड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बेल पर चल रहे है। और पुलिस के कई आलाअधिकारी जेल में बंद है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा धूमल ने कहा कि बेरोजगारीे भत्ता के नाम पर बच्चों को ठगा गया है और लोगों को हमेशा बरगलाया गया है। माफिया राज को हिमाचल में जगह दी गई। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में एक ट्रेवल माफिया आया है और जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बनाया गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने देव भूमि को अपराध भूमि बना दिया। उन्होंने कहा कि इस बार फिर हमीरपुर पर बड़ा दायित्व आया है। हमें हमीरपुर से पांचों सीटों पर विजयी होना है। धूमल ने कहा कि इस बार रजवाड़ाशाही नहीं चलेगी।