शिमला (एमबीएम न्यूज़): हिमाचल में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार अभियान तेज करने के लिए स्टार प्रचारक शीघ्र ही मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित चालीस स्टार प्रचारकों के नाम कांग्रेस की ओर से सोमवार को घोषित किए गए है।
स्टार प्रचारकों में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह, नवजोत सिंह सिद्ध और राजबब्बर भी आएंगे। इसके अलावा राज्य से स्टार प्रचारकों की सूची में परिवहन मंत्री जीएस बाली, स्वास्थय मंत्री कौल सिंह ठाकुर को भी शामिल किया गया है।
कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, पार्टी की राष्ट्री महासचिव अंबिका सोनी, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दिक्षित, हरियाणा के पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुडडा, उतराखंड़ के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा, भनवर जितेंद्र सिंह, ज्योतिराव सिंधिया, सचिन पायलट, रनदीप सिंह सुरजावाला, राज बब्बर, रंजीत रंजन, प्रमोद तिवारी, प्रताप सिंह बाजवा, सुनील जाखड़, मनीष तिवारी, विजय इंद्र सिंह, गौरव गोगी, सुषमिता देव, गुलाम अहमद मीर, अशोक तनवर, कुलदीप शर्मा, प्रतिम सिंह ,चरणजीत सिंह, मनप्रित सिंह बादल, मदन लाल शर्मा, जयवीर शेरगिल और कैलाशों सैनी शामिल है।