हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : सुजानपुर थाना के तहत 18 साल की लड़की और उसके दोस्त की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि
युवकों ने लड़के और लड़की का एक वीडियो भी बना लिया, जिसके बाद उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़ित लड़का- लड़की ने सुजानपुर थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।
![](https://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2016/12/marpeet-1466750574-300x175.jpg)
जानकारी के अनुसार कविता कुमारी (18) पुत्री प्यार चंद निवासी करसोह अपने दोस्त उत्सव चौहान के साथ घर जा रही थी, जब बीच रास्ते में दोनों रुके तो वहां मौजूद चार-पांच युवकों ने पहले तो दोनों से साथ बहस की फिर उनकी पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं वहां मौजूद युवकों ने लड़की के साथ अश्लील हरकतें की और इसका वीडियो भी बना दिया।
बताया जा रहा है कि भारी विवाद के बाद सुजानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।