बद्दी (एमबीएम न्यूज़) : बददी के वर्धमान चौक के साथ शनिवार रात एक दुकान में आग लगने से 20 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। दमकल विभाग बद्दी व वर्धमान उद्योग के कुल चार वाहनों ने एक घंटे मशक्कत कर आग को काबू किया। आग की चपेट में साथ लगती छह दुकानों आने से बचा लिया गया।
हादसा शनिवार रात करीब 8 बजे हुआ। दिपेंद्र इंटरप्राइजिज जनरल स्टोर को रोजाना की तरह पांच बजे बंद कर दिया गया था। इसके बाद शाम अचानक लोगों ने स्टोर से धुआं निकलते देखा। जिसके बाद दमकल विभाग व स्टोर मालिक लता गुप्ता को इसकी जानकारी दी गई।
फायर ऑफिसर प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि आग को एक घंटे में काबू किया गया। आग से करीब 20 लाख के नुकसान का अनुमान है। साथ लगती छह दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया है। आग की एक अन्य घटना में दमकल विभाग नालागढ़ की टीम ने मानपुरा में एक कबाड़ की दुकान में लगी आग को काबू किया।
आग से दुकानदार शंभु लाल को पांच हजार रूपये का नुकसान पहुंचा है। फॉयर ऑफिसर हितेंद्र कंवर ने इसकी पुष्टि की।