• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / नेशनल / PM मोदी की रैली से पहले आप के हिमाचल प्रभारी व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार

PM मोदी की रैली से पहले आप के हिमाचल प्रभारी व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार

May 30, 2022 by MBM News Network

नई दिल्ली/  शिमला: हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रभारी व केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी हवाला (Money laundering) से जुड़ी ट्रांजैक्शन को लेकर की गई है, ये ट्रांजैक्शन कोलकाता की कंपनी से जुड़ी बताई गई है। खास बात ये है कि ये गिरफ्तारी मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी की शिमला रैली से ठीक एक दिन पहले की गई है।    

    समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है, इसमें अधिकारियों से जानकारी

मिलने की बात कही गई है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन इन दिनों देवभूमि में जगह- जगह जनसभाएं करने में जुटे हुए हैं। आम आदमी पार्टी ने इस बार हिमाचल में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया हुआ है। 

 

Enforcement Directorate arrests Delhi Health Minister Satyendar Jain in a case connected to hawala transactions related to a Kolkata-based company: Officials pic.twitter.com/7zBWfUiAAF

— ANI (@ANI) May 30, 2022

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मंडी व कांगड़ा में रोड शो कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही सिरमौर में भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली को करने की तैयारी चली हुई है, इसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान के भी शिरकत करने की संभावना जताई गई थी। हिमाचल प्रभारी गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में आम आदमी पार्टी की गतिविधियों पर भी असर पड़ सकता है।

Filed Under: नेशनल, मुख्य समाचार



Copyright © 2022