• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / इग्नू में जुलाई 2021 सत्र् के लिए प्रवेश आरंभ, आवेदन की ये अंतिम तिथि…

इग्नू में जुलाई 2021 सत्र् के लिए प्रवेश आरंभ, आवेदन की ये अंतिम तिथि…

June 14, 2021 by MBM News Network

शिमला, 14 जून  : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में शैक्षणिक सत्र् जुलाई 2021 के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री/बैचलर डिग्री/डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ हो चुके हैं। प्रवेश ऑनलाइन होंगे जिसके लिए लिंक इग्नू की वैबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। इग्नू से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  इसके अतिरिक्त शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए बैचलर/मास्टर डिग्री वार्षिक पद्धति के अन्तर्गत द्वितीय/तृतीय वर्ष तथा सेमेस्टर पद्धति कार्यक्रमों के अन्तर्गत अगले सेमेस्टर में पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है। सभी पात्र छात्र इग्नू की वेबसाइट  www.ignou.ac.in पर उपलब्ध लिंक के द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केन्द्र से या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, खलीणी, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022