• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / सिरमौर : कौन होगा जिला परिषद की हाॅट सीट पर भाजपा उम्मीदवार, सीमा या निर्मला

सिरमौर : कौन होगा जिला परिषद की हाॅट सीट पर भाजपा उम्मीदवार, सीमा या निर्मला

January 29, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन, 29 जनवरी: बेशक ही सिरमौर की मिनी विधानसभा में कांग्रेस ने बहुमत का दावा कर दिया है, मगर भाजपा ने भी हार नहीं मानी है। अंदरखाते की सियासत जारी है।

         नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर भाजपा चेयरपर्सन को लेकर किसे उम्मीदवार बनाती है। काफी हद तक यह तय माना जा रहा है कि चेयरपर्सन व उपाध्यक्ष का फैसला निर्विरोध नहीं होने वाला। 30 जनवरी को 17 सीटों वाली जिला परिषद में नव निर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा है। शनिवार को ही इस बात का खुलासा होगा कि कितने सदस्य शपथ लेने पहुंचते है।

सिरमौर : कौन होगा जिला परिषद की हाॅट सीट पर भाजपा उम्मीदवार, सीमा या निर्मला
सिरमौर में जिला परिषद की हॉट सीट के दावेदार

  ये भी दीगर है कि कल केवल शपथ ग्रहण ही है, इसके बाद चुनाव नहीं होगा। इसके लिए 1 फरवरी की तिथि तय हुई है। एक फरवरी को दो-तिहाई बहुमत की शर्त है, जबकि अगली बैठक में साधारण बहुमत से ही अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का फैसला होगा। अधिकतर स्थानों पर शपथ के बाद चुनाव भी करवाया जाता है।

  फिलहाल भाजपा के पाले में ओबीसी से ताल्लुक रखने वाली दो महिलाएं हैं। इसमें संगड़ाह वार्ड से जीती सीमा कन्याल हैं, जबकि बनकला वार्ड से जीती निर्मला देवी भी ओबीसी से ताल्लुक रखती हैं। चूंकि सीमा कन्याल उस वार्ड से जीत कर आई है, जो ओबीसी महिला के लिए आरक्षित था। लिहाजा, ये बड़ा कारण माना जा रहा है कि बीजेपी सीमा कन्याल को उम्मीदवार बना सकती है।

       यह अलग बात है कि सियासी जोड़-तोड़ में निर्मला देवी को कम नहीं आंका जा सकता। इतना भी तय है कि इन दोनों में से ही भाजपा को चेयरपर्सन का दावेदार उतारना होगा।

       उधर, जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो नीलम शर्मा को ही हाॅट सीट का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। कांग्रेस के पाले में भी भंगानी वार्ड से जीती अंजना शर्मा ओबीसी से हैं। दोनों ही दलों के पास हाॅट सीट के लिए दो-दो ओबीसी महिलाएं हैं।

      नजरें इस बात पर भी टिकी हैं कि सत्ता पक्ष व विपक्ष उपाध्यक्ष के पद के लिए किसे उतारने की तैयारी में है। दोनों ही तरफ से इसकी तस्वीर साफ नहीं हुई है। कुल मिलाकर लोगों में यह जानने की जिज्ञासा भी है कि क्या भाजपा अपने विरोधी दल के खेमे में सेंध लगाकर जिला परिषद की सत्ता पर काबिज हो जाएगी या नहीं या फिर कांग्रेस अपने किले को बचाकर रिपीट करेगी। उल्लेखनीय है कि चुनावी नतीजों  में कांग्रेस व भाजपा को 8-8 सीटें मिली हैं। एक निर्दलीय का समर्थन भी कांग्रेस ने जुटाने का ऐलान पहले ही कर रखा है।

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, सिरमौर Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • सिरमौर में 8 मार्च से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगेगी कोरोना वैक्सीन
  • सिरमौर जिला परिषद की अध्यक्षा सीमा कन्याल ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट
  • कंगना ने स्मूदी की तस्वीर साझा की, हो गईं ट्रोल
  • नादौन के गांव से 28 वर्षीय युवक लापता…ढूढ़ने में करें परिजनों की मदद
  • आंध्र प्रदेश में 3,000 किलो गांजा बरामद, कीमत 80 लाख

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021