नाहन (एमबीएम न्यूज): सिरमौर कांगे्रस कमेटी के महासचिव सरदार हरप्रीत सिंह के बयान ने भाजपा को प्रसन्नचित कर दिया है। दरअसल महासचिव ने बयान दे दिया कि अधिकारी सरकारी कार्यों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। साथ ही कह डाला कि विभागीय अधिकारियों की सुस्ती के कारण लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है।
नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा तोमर ने बयान जारी कर कांग्रेस महासचिव की टिप्पणी पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा शुरू से ही कह रही है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, सरकार सत्ता के नशे में चूर है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के नेता भी कहने लगे हैं कि प्रशासन उनकी सुनता नहीं है। मीडिया प्रभारी विशाल तोमर ने कहा कि अढ़ाई सालों में विकास न होने का ठीकरा अब कांग्रेसी नेता अधिकारियों पर फोडऩे लगे हैं।