शिमला (एमबीएम न्यूज) : न्यू शिमला से सटे बिहार गांव में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अभी तक नही हो पाई है। जानकारी के अनुसार कल रात रास्ते किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसे देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी तत्काल पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की आयु 40 साल के लगभग आंकी गई है। पहनावे से वह प्रवासी मजदूर प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की तफतीश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।