नाहन (एमबीएम न्यूज): राजगढ़ सनौरा के पास टेला नामक स्थान पर एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों दोनों सगे भाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप (एचपी16-4668) दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इसमें जंगबीर व सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल सोलन भर्ती करवाय गया। जहां पर हालत नाजुक होने पर उन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। थाना प्रभारी मोहर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।