बद्दी (एमबीएम न्यूज़) : बद्दी के हाउसिंग बोर्ड के फेस एक में आग लगने से एक मकान जल कर राख हो गया है। इस आग से करीब दस लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
हाउसिंग बोर्ड के फेस एक स्थित एम एम ग्रोवर के मकान में दोपहर बारह बजे अचानक आग लग गई। जिससे मकान की तीसरी मंजिल जल गई। तीसरी मंजिलमें टू रूम सेट था। एमएम ग्रोवर ने यह मकान अर्की के लक्ष्मी कांत को किराये पर दे रखा था। जिस समय आग लगी उस समय लक्ष्मी कांत फैक्टरी में ड्यूटी पर था। जबकि उनके बच्चे स्कूल गए हुए थे।
जैसे ही लोगों ने धुआं उठते देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर आफिसर किशोर कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से दोनों कमरों में रखा सामान जल कर राख हो गया था। आग से घर में रखा सभी सामान नकदी व जेवरात जल कर राख हो गए। एमएम ग्रोवर ने बताया कि आग से छह लाख का नुकसान किरायेदार व चार लाख नुकसान उनके मकान हो गया है।
फायर आफिसर किशोर कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग पर आधा घंटा में काबू पा लिया था। जिससे साथ लगते मकानों को बचा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
Latest
- मंडी : परिवारों तक पहुंची कंगना व विक्रमादित्य की जुबानी जंग
- मंडी : परिवारों तक पहुंची कंगना व विक्रमादित्य की जुबानी जंग
- वोटर हेल्पलाइन एप्प या वोटर पोर्टल पर 4 मई तक करें पंजीकरण
- सोलन : EVM व VVPAT मशीनों का प्रथम स्तरीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न
- शिमला : डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि