चंबा (एमबीएम न्यूज): हिमाचल की सीमा के साथ पड़ोसी राज्य जम्मू कश्मीर से सटे जिला चंबा के अंतिम गांव लंगेरा में एक मारूति वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का सही खुलासा अभी नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक जम्मू कश्मीर के भद्रवाह क्षेत्र के रहने वाले थे।
हादसा बुधवार रात करीब 9 बजे के आसपास हुआ। सलूनही-भद्रवाह मार्ग पर हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक चंबा से खरीददारी करके भद्रवाह जा रहे थे। एसडीएम सलूणी डा. किशोरी लाल शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।