ऊना : पुलिस थाना के तहत जलग्रा में रंगडों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदेव (45) पुत्र जितेंद्र निवासी जलग्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सुखदेव देर शाम घर के समीप काम कर रहा था। इसी बीच रंगडों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया।
स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्तत से उसे रंगडों के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर हालत में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन शरीर मे जहर ज्यादा फेल जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक कारपेंटर का काम करता था। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।