ऊना : शहर के करीबी गांव मदनपुर में एक बुजुर्ग महिला की छत से गिरकर दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मदनपुर निवासी 62 वर्षीय राम प्यारी के रूप में की गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक राम प्यारी शुक्रवार रात अपने घर की सीढ़ियां चढ़ कर छत पर पहुंची। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे जमीन पर आ गिरी। सिर में चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के फौरन बाद परिजन बुजुर्ग महिला को लेकर रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लिया और घटना के संबंध में केस दर्ज किया। शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह करवाया गया।
डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।