सोलन: कुम्हारहट्टी-नाहन मार्ग पर बहुमंजिला भवन ढहने की घटना में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आंकड़ा 11 पहुंच गया है। सुबह साढे़ 3 बजे मृतकों की संख्या 7 पहुंची थी। इसके बाद एक शव ओर बरामद किया गया। कुछ देर पहले मलबे से तीन शव एक साथ बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
सीएम ने ही इस बात का खुलासा किया था कि अवैध निर्माण पर भवन मालिक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। सीएम ने मैजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए थे। अंतिम समाचार के मुताबिक कुछ ओर लोग भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि 4 असम राइफल्स के 10 जवानों के शव बरामद हुए हैं।
उधर एक अन्य जानकारी के मुताबिक घायल जवानों व सिविलियन्स का उपचार एमएमयू के मेडिकल कॉलेज के अलावा धर्मपुर में चल रहा है। सनद रहे कि हादसे में 8 लोग उस वक्त बाल-बाल बच गए थे, जब वो भवन के बाहर थे।
https://youtu.be/kbr4q8P_ryc