राजगढ़ (एमबीएम न्यूज़) : छैला-सनौरा-सोलन मार्ग पर शायाघाट में शनिवार सुबह सेब से भरा एक ट्रक खाई में लुढक गया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकला गया। साथ ही एक निजी गाडी में उन्हें सोलन क्षेत्रीय अस्पताल पंहुचाया गया। जहां पर दोनों उपचारधीन है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसपी 63-3716 तेज गति होने से करीब 90 फूट खाई में लुढक गया और ट्रक में लदी सेब की पेटियां फट कर बिखर गई। राजगढ़ पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी राजगढ़ मिनाक्षी भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है।