शिमला (एमबीएम न्यूज): शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुराचार करने के आरोपी विश्वविद्यालय के छात्र को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बीते कल आरोपी छात्र को टूटू से गिरफतार किया था। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को 24 दिसंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी मूल रूप से रोहड़ू का रहने वाला है और वर्तमान में शिमला स्थित प्रदेश विश्वविद्यालय से एमए कर रहा था। इस पर लड़की के साथ दुराचार व जान से धमकी देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने पुलिस में कहा कि आरोपी का उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया। इसके अलावा आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इस संदर्भ में पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 376 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
Latest
- सिरमौर जिला एक दिवसीय चैम्पियनशिप : स्कॉलर्स होम ने कोलर को हराकर जीता खिताब
- कांग्रेस ने चार मंत्रियों समेत 20 नेताओं को सौंपा नालागढ़ उप चुनाव का जिम्मा
- बिलासपुर गोलीकांड : पूर्व विधायक के बेटे को हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत, करना होगा आत्मसमर्पण
- अंग्रेजों के जमाने का कानून खत्म….1 जुलाई से देश में लागू होंगे 3 नए आपराधिक कानून
- मंडी : मनरेगा के लिए 2474 करोड़ का बजट पारित, डेढ़ लाख से ज्यादा के कार्य …