कुल्लू : पुलिस ने अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती नष्ट की है। पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान कुटला जंगल के पास अफीम की खेती पाई, जिसके चलते पुलिस ने खेती को डंडों से नष्ट कर दिया है। साथ में कुछ अफीम के पौधों को सैंपल के लिए अपने कब्जे में लिया है। यह खेती किसने कर रखी थी, इसके लिए पुलिस अब राजस्व विभाग से भूमि की डिमार्केशन करवाएगी।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि कुटला जंगल में पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है। जिसमें पुलिस ने यहां 7 हजार 500 अफीम के पेड़ बरामद किए थे और उसे नष्ट कर दिया गया है।