मंडी : पधर पुलिस ने फागणी में एक युवक को 71 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी से पुलिस चरस को लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल पर लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 11 बजे उप निरीक्षक जय चंद, पुलिस पर्टी गश्त व नाबाबंदी के लिए फागणी में मौजूद थे। इस दौरान साढ़े 11 बजे एक युवक उप निरिक्षक जय चन्द अन्वेषणाधिकारी थाना पधर मय पुलिस पार्टी के गस्त व नाकाबंदी के लिए मुकाम फागणी में मौजूद थे।
इस दौरान एक युवक आया जोकि पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। जिस पर शक के आधार पर युवक की तलाशी ली गई। आरोपी के कब्जे से 71 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान अजीत कुमार (19) पुत्र मेघ सिंह गांव छूछल डाकघर रोपा तहसील पधर (मंडी) के रूप में हुई है। इस संबंध में डीएसपी पधर मदनकांत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ मुहिम भविष्य में भी जारी रहेगी।