मुंबई, 26 फरवरी : मशहूर गजल गायक पंकज उधास (pankaj udhas) का सोमवार को 72 साल की उम्र में मुंबई (Mumbai) में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 10 दिन पहले मुंबई अस्पताल में भर्ती हुए थे। गायक के निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर है।
पंकज उधास जैसे गजल गायक का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है। हर कोई सोशल मीडिया (social media) पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।
आपको दें कि पंकज उधास गजल गायकी की दुनिया में एक बड़ा नाम थे। उन्हें ‘चिट्ठी आई है’ गजल से शोहरत मिली। यह गजल 1986 में रिलीज हुई फिल्म ‘नाम’ में शामिल थी। यह गाना बहुत लोकप्रिय हुआ और इसने सभी को रुला दिया था। पंकज ने कई गजलों को अपनी आवाज दी, जिनमें ‘ये दिल्लगी’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’, ‘चले तो कट ही जाएगा’ और ‘तेरे बिन’ शामिल है।
गौरतलब है कि पंकज उधास को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।