Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 20 जनवरी : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्थाई स्थिर व टिकाउ सरकार बनी है जो अभी आने वाले चार वर्षों तक प्रदेश की जनता की सेवा करेगी। लेकिन भाजपा के नेताओं को इससे बेसब्री हो रही है और वह बयानबाजी से जनता को गुमराह करने में लगे हैं कि सरकार जा रही है या विफल हो गई है। यह केवल भाजपा के नेताओं के मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं जो सपने ही रहेंगे हकीकत नहीं बन पाएंगे। यह बात हिमाचल प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री और ऊना से कांग्रेस के पांच बार के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी…

Read More

मंडी, 20 जनवरी : प्रदेश में गेस्ट लेक्चरर भर्ती निर्णय के विरोध में सैंकड़ों बेरोजगार युवक हिमाचल की सुक्खू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। शनिवार को मंडी में दर्जनों युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मंडी शहर के पड्डल मैदान से डीसी ऑफिस गेट तक विरोध रैली निकाली। इस भर्ती के विरोध में जहां युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, युवाओं ने सुक्खू सरकार मोये-मोये के नारे भी लगाए।  युवाओं का कहना है कि हिमाचल में यह पहली सरकार है जो शिक्षकों की भर्ती कमीशन के माध्यम से नहीं, बल्कि गेस्ट लेक्चरर के तौर पर…

Read More

मंडी, 20 जनवरी : पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने को लेकर किए गए आग्रह के तहत प्रदेश सरकार से 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है।   आज मंडी के प्राचीन एकादश रूद्र मंदिर में साफ-सफाई करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि 22 जनवरी का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन होने वाला है। इस दिन को लेकर सभी में खासा उत्साह और गर्व है। लोग इस आयोजन को अपने स्तर पर बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के…

Read More

मंडी, 20 जनवरी : समूचा देश 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है। साथ ही उन घटनाओं व कुर्बानियों को भी याद कर रहा है, जिनकी बदौलत प्रभु श्री राम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। मंडी के दो कारसेवक 43 साल बाद भी अयोध्या से नहीं लौटे है। मंडी निवासी स्व. इंद्र सिंह का परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद की विचारधारा से जुड़ा रहा है। इंद्र सिंह संघ बड़े प्रचारकों में से थे। अमृतसर (Amritsar), दिल्ली (Delhi), मुंबई (Bombay) में संघ के लिए कार्य किया, उनके 7 पुत्र है। खुद इंद्र सिंह व बेटे…

Read More

मंडी, 19 जनवरी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में नमो नव मतदाता जा रही है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा मतदाताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। मंडी जिला के दस मंडलों में 25 जनवरी को इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता चंदन पंडित ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 15 जनवरी को इस कार्यक्रम का शुभारंभ…

Read More

मंडी, 18 जनवरी : सुख की सरकार में सीएम के दोस्तों के सिवाय और कोई भी सुखी नहीं है। चाहे मंत्री हो या फिर आम जनता, सभी इस सरकार से दुखी हैं। यह बात पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वीरवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गुटकर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत देश को जो संबोधन दिया उसे जयराम ठाकुर ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गुटकर में पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ…

Read More

मंडी, 18 जनवरी : पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को पूरा विश्वास है कि कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने जरूर जाएंगे। यह बात उन्होंने आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बैहना में स्थित हनुमान मंदिर में सफाई अभियान चलाने के बाद कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह सनातनी हैं और देवी-देवताओं में विश्वास रखते हैं इसलिए वो इस समारोह में जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का विरोध करते-करते कांग्रेस प्रभु श्री राम का विरोध करने लग गई है जोकि…

Read More

मंडी, 18 जनवरी : थर्ड बटालियन पंडोह के होनहार व प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का पूरा मौका दिया जाएगा। यह ऐलान थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर ने आज बटालियन में दूसरी खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करने के बाद किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में बटालिन के 250 से अधिक अधिकारी और कर्मचाारी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। अधिकारियों में एएसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।  खेलकूद गतिविधियों में क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेनिस और कबड्डी जैसी खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जबकि 20 जनवरी की शाम को सांस्कृतिक गतिविधियां…

Read More

मंडी,18 जनवरी : कभी-कभी इंसान का शौक कब उसका प्रोफेशन बन जाए इस बात का उसे भी पता नहीं चलता। कुछ ऐसा ही हुआ है सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत जुगाहन व तलवाड़ी के एक दर्जन युवाओं के साथ। ये युवा शौकिया तौर पर नदी-नालों, नहर व झीलों में गोते लगाते थे। कभी कोई पशु पानी में गिर जाए तो बिना किन्हीं उपकरणों के अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचाने का काम करते थे। वर्ष 2010 में सुंदरनगर के तत्कालीन एसडीएम पंकज राय का साथ मिला और इन्हें गोताखोरी का प्रशिक्षण लेने के लिए नंगल व पौंग डैम जाने…

Read More

मंडी, 17 जनवरी : हिमाचल के सरकारी डिपुओं पर उपभोक्ताओं को बीते तीन दिनों से राशन नहीं मिल पा रहा है। सर्वर डाउन होने के चलते उपभोक्ताओं को राशन नहीं दिया जा रहा है। रोजाना प्रदेश भर में लाखों उपभोक्ता राशन लेने डिपुओं पर तो आ रहे हैं लेकिन सर्वर डाउन होने के चलते उन्हें खाली हाथ वापिस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ता इस बात को लेकर खासे परेशान हैं और विभाग की कार्यप्रणाली से नाखुश नजर आ रहे हैं।  उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें लगातार तीन दिन हो गए डिपुओं पर आते हुए लेकिन सर्वर डाउन होने का…

Read More