Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 6 मार्च : 12 से 18 मार्च तक आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए मंडी जिला प्रशासन ने मुख्य कलाकारों की सूची तैयार कर ली है। इस बार महोत्सव में पंजाबी गायक मिलिंद गावा, गुरनाम भुल्लर और अर्शप्रीत कौर जैसे कलाकर अपनी प्रस्तुतियों से धमाल मचाएंगे।       वहीं, हिमाचल के कलाकारों को भी प्रशासन ने पूरा मौका देने का प्रयास किया है। इस संदर्भ में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली सांस्कृतिक संध्या में सुनील मस्ती और एसी भारद्वाज, दूसरी सांस्कृतिक संध्या…

Read More

मंडी, 6 मार्च : भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय ने बल्ह में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की डीपीआर बनाने को हरी झंडी दे दी है। इसे जल्द से जल्द बनाने के निर्देश मंडी जिला प्रशासन को दे दिए हैं। आज से नागर विमानन मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आई है। इस टीम में नागर विमानन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला और संयुक्त सचिव उषा पाढे शामिल हैं। इनके साथ हिमाचल सरकार के वरिष्ठ अधिकारी देवेश कुमार भी विशेष रूप से मौजूद हैं। सबसे पहले यह टीम हैलिकॉप्टर के माध्यम से मंडी शहर के…

Read More

मंडी, 6 मार्च : 2017 में तहसीलदार मंडी के पद पर रहते हुए सरकार को चूना लगाकर अपने चाचा ससुर लाभ पहुंचाने वाले अधिकारी और पांच अन्य लोगों के खिलाफ विजिलेंस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। हालांकि अब उक्त अधिकारी का तबादला हो चुका है लेकिन तहसीलदार मंडी के पद पर रहते हुए यह काफी सुर्खियों में रहे थे। 2017 में मंडी शहर में इनके चाचा ससुर ने जमीन खरीदी। जमीन को झूठे दस्तावेजों के सहारे क्लास 3 की दर्शाया गया जबकि यह क्लास 1 की जमीन थी। क्लास 3 में जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए…

Read More

मंडी, 05 मार्च : नशेडि़यों की चहीती ’’मोमबत्ती’’ और उसके पति को पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जिन नशेडि़यों की यह ’’मोमबत्ती’’ चहीती थी वो तो खबर की हैडिंग से ही समझ गए होंगे कि गिरफ्तारी किसकी हुई है। लेकिन जिन्हें नहीं मालूम उन्हें हम बता दें कि चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला का नाम उमा देवी पत्नी अमित कुमार है जोकि मंडी शहर के जेल रोड़ की रहने वाली है। नशे की दुनिया में इस 48 वर्षीय महिला को ’’मोमबत्ती’’ के नाम से जाना जाता है और यह नशे के कारोबार…

Read More

मंडी, 05 मार्च : 8वीं कक्षा की छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर के साथ वाली पहाड़ी पर बुरांश के फूल लेने के लिए गई थी। शुक्रवार को 500 मीटर गहरी खाई से उसकी लाश बरामद की हुई है।आशंका जाहिर की जा रही है कि बुरांश के फूल तोड़ते वक्त वह पेड़ से गिरी और सीधे गहरी खाई में जा गिरी, जहां उसकी मौत हो गई। घटना सराज क्षेत्र की शिकावरी पंचायत की है। मृतका की पहचान 13 वर्षीय दया पुत्री हरदेव निवासी गांव व डाकघर शिकावरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले कल स्कूल से आने के…

Read More

मंडी, 5 मार्च: भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) की दो सदस्यीय  टीम  शनिवार से हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रही है। दो सदस्यीय टीम में नागन विमानन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला और संयुक्त सचिव उषा पाढे शामिल हैं। अधिकारियों को राज्य सरकार ने स्टेट गेस्ट का (State Guest) दर्जा दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार यह दोनों अधिकारी सुबह 11.30 बजे हेलिकॉप्टर से जिला के कांगनीधार हैलिपैड पर आएंगे और यहां हैलिपैड  के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। इसके बाद उनका बल्ह जाने का कार्यक्रम है, जहां राज्य सरकार की तरफ से ग्रीन…

Read More

मंडी, 5 मार्च : सरकार और स्वास्थ्य विभाग की नाकामी के कारण जोनल हॉस्पिटल को डीएनबी यानी डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड की तरफ से मिली चार सीटें हाथ से खिसक गई हैं। डीएनबी की इन सीटों के लिए विभाग को संबंधित हॉस्पिटल में दो कंसल्टेंट नियुक्त करने होते थे, लेकिन जोनल हॉस्पिटल में सिर्फ एक कंसल्टेंट ही तैनात होने के कारण इन सीटों को वापिस ले लिया गया है। बता दें कि डीएनबी यानी डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड एमबीबीएस करने के बाद प्रशिक्षु डॉक्टरों को 3 साल के लिए ट्रेनिंग पर भेजता है। यह ट्रेनिंग एमडी के बराबर की मानी…

Read More

मंडी, 5 मार्च : जिला में कोरोना टीका करण का तीसरा चरण चल रहा है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और बिमारियों से ग्रसित लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान पंजीकरण टीका केंद्रों पर होने वाली भीड़ और समय की बर्बादी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों को स्वयं से ही कोविड पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की अपील की है। यह अपील डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने वीरवार को मंडी में आयोजित कोरोना टीका करण की टास्क फोर्स की बैठक अध्यक्षता करने के उपरांत की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण…

Read More

मंडी, 4 मार्च : 43 दिनों तक चली साइकिल की प्रतियोगिता में मंडी शरह के रहने वाले जसप्रीत पॉल ने देश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिसके बाद इनकी इस उपलब्धि के बाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाने वाली कंपनी जसप्रीत को एक लाख कीमत वाली साइकिल इनाम में देंगे। बता दें कि फायरफॉक्स की ओर से आयोजित वर्चुअल साइकलिंग प्रतियोगिता में मंडी शहर के जसप्रीत पॉल पूरे देश में अव्वल रहे हैं। इससे पहले डिस्कवर कैटागिरी में जसप्रीत नंबर एक पर रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके द्वारा अपलोड किए गए वीडियो को मिले लाइक के आधार पर कंपनी…

Read More

मंडी, 4 मार्च : मंडी जिला के अधिष्ठाता और बड़ा देव माने जाने वाले देव कमरूनाग वीरवार को अपने मूल स्थान से मंडी शिवरात्रि के लिए पूरे लाव लश्कर के साथ रवाना हुए। बड़ा देव कमरूनाग अपने देवलुओं के साथ चच्योट के धंग्यारा से सुबह 10 बजे के करीब चले।     देवता का रात्रि ठहराव वीरवार को चैलचौक में होगा। जिसके बाद देवता बग्गी, बल्ह के नेरचौक, नागचला, बगला, रानीबाईं, पुलघराट होते हुए मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं के घरों में देवता का ठहराव किया जाता है। 8 दिनों की पैदल यात्रा करने के बाद 11 मार्च शिवरात्रि वाले…

Read More