Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 14 जून : देश में भारतीय जनता पार्टी अपने परिवार को नहीं बल्कि देश बनाने में लगी हुई है। यह तंज केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने मंडी दौरे के दौरान विपक्ष पर कसा है। भारत सरकार के केंद्रीय जलशक्ति मंत्री मंगलवार को मंडी जिला के सुंदरनगर में आयोजित मंडी संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने बातों ही बातों में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनकी सरकारों के समय में गरीबों के बारे में कभी नहीं सोचा गया। शेखावत ने त्रिदेव सम्मेलन…

Read More

मंडी, 13 जून : सीएम जयराम ठाकुर ने राजनीतिक विरोधियों पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा है। जयराम ठाकुर का कहना है कि जिस स्थान पर आज सराज पहुंचा है, वहां तक पहुंचने की बहुत से नेता कोशिश कर रहे हैं। यह बात जयराम ठाकुर ने सोमवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में तीन दिवसीय पर्यटन उत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने शिकारी देवी के दरबार पर जाकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। वहीं उन्होंने शिकारी देवी में सफाई अभियान का भी विधिवत रूप से आगाज किया। उपरांत इसके ढीम…

Read More

मंडी, 12 जून : उपमण्डल धर्मपुर की पपलोग पंचायत के कराड़ी गांव का केतन पटियाल भारतीय सेना(Indian Army) में लेफ्टिनेंट (Leftinant) बना है। गत दिन देहरादून में हुई भव्य पासिंग आउट परेड (grand passing out parade) में इनके पिता अशोक पटियाल और माता प्रोमिला पटियाल ने केतन के कन्धों पर स्टार लगा कर सुशोभित किया। केतन पटियाल ने वर्ष 2018 में अखिल भारतीय स्तर की एनडीए परीक्षा (NDA Exam) उत्तीर्ण की और उसके बाद वे तीन वर्षीय सेना के डिग्री कोर्स (Degree course) पास करने के लिए सेना अकादमी (Army academy) खड़गवासला गए जहां इन्होंने बीटेक डिग्री में दूसरा स्थान हासिल…

Read More

मंडी, 12 जून : जनपद की बल्ह विधानसभा के गांव कोठी में पेयजल संकट इतना गहरा हो गया है कि लोगों को मीलों दूर से कुदरती स्त्रोतों से पानी भर कर लाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री संकल्प सेवा 1100 पर भी इसकी शिकायत की गई है मगर अभी तक भी लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।  गांव के सोनू पुत्र पदमनाभ, पितांबर लाल पुत्र अंबकू, जगदीश कुमार शर्मा पुत्र टेक चंद, अनु पुत्र पितांबर लाल व अन्य लोगों की ओर से भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि इस बारे में स्थानीय वाटर गार्ड व कनिष्ठ अभियंता…

Read More

मंडी, 11 जून : हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों के विकास एवं विस्तारीकरण पर एक विशेष प्रोजेक्ट के माध्यम से 2250 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है। इससे जहां विभिन्न पर्यटक स्थलों में आधारभूत सुविधाओं के ढांचे को मजबूत किया जाएगा। वहीं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम कदम उठाए जाएंगे। यह बात हिमाचल प्रदेश के जलशक्ति, बागवानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में तीन दिवसीय जंजैहली पर्यटन उत्सव-2022 के शुभारंभ मौके पर कही। उन्होंने कहा…

Read More

मंडी, 11 जून : जिला के सराज के खणी पंचायत के आलिगाड नामक स्थान पर एक पुराना पुल ध्वस्त हो गया। पुल के गिरने से उस पर जा रहा टिप्पर भी चालक सहित नाले में गिर गया। हादसे में टिप्पर चालक घायल हुआ है। इस पुल के टूटने से सराज के बाली चौकी थाटा शैटाधार सड़क मार्ग बंद हो गया है।  मिली जानकारी के अनुसार जिला के सराज में बाली चौकी -थाटा-शैटाधार सड़क मार्ग को जोड़ने वाला आलीगाड़ में बना पुल शनिवार को एकाएक ध्वस्त हो गया। यह पुल काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। हालांकि बीच-बीच में लोक निर्माण विभाग…

Read More

मंडी,11 जून :  केंद्र सरकार के सहयोग से मंडी जिला से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे को अब पूरी तरह से चकाचक कर दिया गया है। फोरलेन निर्माण के कारण इस हाईवे की हालत बद से बदतर हो गई थी। अब हाईवे पर मैटलिंग हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है और इसके लिए राज्य सरकार का आभार जताया है।  पेश है एक रिपोर्ट मंडी जिला से होकर गुजरने वाला चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे अब पूरी तरह से चकाचक हो गया है। बीते कुछ दिनों से हाईवे पर मैटलिंग का कार्य चला हुआ है जो अब पूरा होने…

Read More

मंडी,11 जून : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी को डिस्टिक स्किल डेवलपमेंट प्लैनिंग 2020-21 के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया है। यह सर्टिफिकेट भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से दिया गया है। मंडी जिला को यह पुरस्कार कौशल विकास योजना में उत्कृष्टता के लिए दिया गया है।  जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित अवार्ड समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया। केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव राजेश अग्रवाल ने यह अवार्ड सौंपा। इस समारोह में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री…

Read More

मंडी, 11 जून : पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 पर नारला से मंडी 19 किलो मीटर लंबे टू लेन को 734 करोड़ रुपए की राशि केंद्र से मंजूर हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) ने मीडिया को जारी प्रेस ब्यान में की है। जारी प्रेस बयान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Highways Minister Nitin Gadkari) के आशीर्वाद से देवभूमि हिमाचल (Himachal Pradesh) में शानदार सड़कों का निर्माण हो रहा है। केंद्र सरकार (Central Government) ने…

Read More

मंडी, 10 जून : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में जारी द्रंग खंड द्वितीय के अंडर-14 गर्ल्स टूर्नामेंट शुक्रवार को सम्पन्न हो गए। टूर्नामेंट में पधर स्कूल की छात्राओं का दबदबा रहा। समापन समारोह में मंडी के हि.प्र हॉकी फेडरेशन के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी राजा सिंह मल्होत्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में राजा सिंह मल्होत्रा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत चली रहती है और हर खेल से कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। जो जीत नहीं पाए उन्हें भविष्य में…

Read More