Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 08 फरवरी : यूको बैंक संगड़ाह में हुई सेंधमारी, बाजार में रात्रि गश्त तथा इससे पहले हुई चोरियों के आरोपी ने पकड़े जाने के मुद्दे पर व्यापार मंडल संगड़ाह द्वारा बस अड्डा बाजार में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान व्यापारियों द्वारा पुलिस प्रशासन होश में आओ, रात्रि गश्त शुरू करो तथा चोरों को पकड़ो जैसे नारे लगाए गए। सांय साढ़े तीन बजे सौ से अधिक व्यापारियों द्वारा बस अड्डा बाजार से मिनी सचिवालय तक रैली निकाली गई तथा डीएसपी संगड़ाह को ज्ञापन सौंपा गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष रणजीत चौहान ने कहा कि, बैंक में सेंधमारी से पहले कस्बे में…

Read More

संगड़ाह, 8 फरवरी :  उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव घिड़गा के 85 वर्षीय जागर सिंह की रविवार सायं छत से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वह लेंटर पर कपड़े सुखाने हेतु तार कस रहे थे, अचानक संतुलन खो कर नीचे जमीन पर गिर गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी नौहराधार लाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी नौहराधार चेतन चौहान ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह अस्पताल लाया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Read More

संगड़ाह, 7 फरवरी : यूको बैंक संगड़ाह में आधी रात सेंधमारी कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस सहायता कक्ष से मात्र 20 मीटर दूरी पर मौजूद इस बैंक के पिछली तरफ की खिड़की व ग्रिलें तोड़ कर गत रात्रि करीब अढ़ाई बजे चोर सेंधमारी कर बैंक में जा घुसे। बैंक में दाखिल होते ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तथा अलार्म अथवा हूटर के कनेक्शन काट डाले। बैंक में तोड़फोड़ की आवाजें सुनकर जागे साथ रहने वाले रात्रा ज्वैलर दुकान के मालिक ने अपने पड़ोसियों को जगाया और हिम्मत जुटाकर बैंक तक…

Read More

संगडाह, 4 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में देर रात से ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। सिरमौर की हरिपुधार घाटी में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। सुबह-सुबह ही घाटी में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए। घाटी ने सफेद चादर ओढ़ ली है। हरिपुरधार में लगभग 6 इंच तक बर्फ़बारी हो चुकी है। वहीं बर्फ़बारी का दौर अभी भी जारी है। हरिपुरधार सहित चूड़धार,नोहराधार,गत्ताधार आदि क्षेत्रों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त होना शुरू हो गया है। क्योंकि अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है व सड़कें भी बंद है। जिस…

Read More

संगड़ाह, 4 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी श्री रेणुका जी युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद शर्मा उर्फ हरि ओम का बीती रात दिल का दोरा पडने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्हें आधी रात को सीने में दर्द उठा और अचेत होकर गिर गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत संगडाह सीएचसी संगडाह लें गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विनोद शर्मा हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। मात्र 40 वर्ष की उम्र में इस तरह दुनिया से अलविदा कह दिया। उनके निधन से रेणुका भाजपा को एक बहुत  बड़ी क्षति पहुंची है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

Read More

संगडाह, 3 फरवरी : विकास खंड संगडाह की 17 सीटों वाली बीडीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए 5 फरवरी को चुनाव होना है। कांग्रेस और  भाजपा समर्थित बीडीसी अध्यक्ष को लेकर दावे ठोक रहे हैं। 1 फरवरी को होने वाली बैठक में किसी भी दल से समर्थित सदस्यों ने भाग नहीं लिया। 1 फरवरी की बैठक के लिए 12 सदस्यों का होना जरूरी था तभी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव हों सकता था। हालांकि मंगलवार को भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्यों का सामूहिक चित्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जो चंडीगढ़ में किसी पार्क का बताया जा है। जिससे साफ…

Read More

संगड़ाह, 1 फरवरी : उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव घाटों के 29 वर्षीय युवक की चंडीगढ़ के 32 सेक्टर में मौजूद एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शनिवार चंडीगढ़ सांय उपचाराधीन अनिल कुमार ने दम तोड़ दिया। तीन दिन पहले गांव में पांव फिसलने से वह गिर गए थे। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक के आश्रितों को प्रशासन व एसडीएम संगड़ाह की और से 20 हजार की तुरंत राहत राशि जारी की गई।

Read More

संगड़ाह, 01 फरवरी : उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव कुप्फर में रविवार सायं अचानक आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार प्राथमिक शिक्षक रघुवीर सिंह के घर पर अचानक आग लग गई। हालांकि ग्रामीणों द्वारा आग को बुझाने की पूरी कोशिश की, मगर तब तक मकान में रखा सारा सामान व भवन का अधिकतर हिस्सा जलकर राख हो चुका था। ग़ौरतलब है कि, उपमंडल संगड़ाह में कहीं भी फायर स्टेशन व चौकी न होने से लोगों को खुद ही आग से जूझना पड़ता है। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि, आग के कारणों को लेकर…

Read More

संगड़ाह, 31जनवरी : शपथ ग्रहण समारोह के बाद पंचायत समिति संगड़ाह के सदस्य फिर से गायब हो गए हैं। भाजपा समर्थित सदस्यों द्वारा शुक्रवार प्रातः 11 बजे शपथ ग्रहण की गई, वहीं कांग्रेस समर्थित 7 सदस्यों द्वारा सांय 4 बजे शपथ ली गई। जानकारी के मुताबिक दोनों दलों के सदस्य अपने आला नेताओं के साथ फिर से गुप्त ठिकाने पर चले गए हैं। शनिवार को पंचायत समिति सदस्य अपने घरों तथा क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर नहीं देखे गए। सभी की नजर 1 फरवरी की बैठक पर है कि दोनों दलों के समर्थित सदस्यों बैठक में पहुंचते है या नहीं।

Read More

संगड़ाह, 31 जनवरी : उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले दूरदराज गांव घाटों के पंकज कुमार ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एलाइड परीक्षा उत्तीर्ण कर एक्साइज इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है।       परीक्षा में वह ओबीसी वर्ग में हिमाचल में दूसरे रैंक पर रहे। जमा दो विद्यालय लुधियाना( संगड़ाह) से आठवीं तक की पढ़ाई के बाद पंकज ने एवीएन स्कूल नाहन से प्लस टू की, इसके बाद डीएवी चंडीगढ़ से बीएससी की। हाल ही में वह एसीएफ की प्रारंभिक परीक्षा भी पास कर चुके हैं और मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।   …

Read More