Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 25 जनवरी: गिरिपार के भाटन भुजोंड पंचायत के गतलोग गांव की रंजना कुमारी ने हिमाचल लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चौथा स्थान अर्जित कर एक्साइज इंस्पेक्टर का रुतबा हासिल किया है। जेबीटी जगमोहन सिंह की बेटी रंजना की इस कामयाबी से पूरे इलाके में हर्ष की लहर है। रंजना ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता के अलावा चाचा अनिल कुमार को दिया है। 22 साल की उम्र में सफलता अर्जित करने वाली रंजना का कहना है कि अंतिम लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है। 2018 में नाहन महाविद्यालय से साईंस विषय में ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद रंजना प्रतियोगितात्मक…

Read More

 संगड़ाह, 24 जनवरी : बीडीसी संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस रेणुका जी मंडल अध्यक्ष रह चुके विजय सिंह पुंडीर का पंचायत समिति चुनाव में हारना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। भराड़ी वार्ड से पंचायत समिति चुनाव में उतरे विजय सिंह पुंडीर को भाजपा समर्थित युवा उम्मीदवार देवेंद्र सिंह से हार का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में शामिल विजय सिंह पुंडीर मंडल अध्यक्ष के अलावा भी संगठन में कईं अहम पदों पर रहे चुके हैं। इतना ही नहीं उनकी पत्नी बेलमंती पुंडीर जिला परिषद सदस्य भी रह चुकी है, इसलिए उनकी…

Read More

संगड़ाह, 23 जनवरी :  स्वास्थ्य खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली पीएससी गत्ताधार में स्वास्थ्य कर्मियों तथा आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को कोवीशिल्ड के टीके लगाए गए। इससे पूर्व गुरुवार को संगड़ाह में 73 तथा शुक्रवार को नौहराधार में 79 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। गत्ताधार में वैक्सीनेशन लिए चयनित हालांकि 31 लोग मौजूद रहे, मगर इनमें से 3 लोगों का गाइडलाइन के अनुसार टीकाकरण नहीं हो सका। इस दौरान पीएससी इंचार्ज डॉ प्राची देशमुख सहित क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों तथा आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का टीकाकरण हुआ। सिरमौर के दूरदराज क्षेत्र में मौजूद पीएससी गत्ताधार फ्रंटलाइन वर्कर्स का…

Read More

नाहन/संगड़ाह: इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं हो सकती कि पंचायतीराज चुनाव में राजनीतिक दलों की गणना जातिवाद पर आधारित थी। सिरमौर में श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र ही है, जहां पर क्षेत्रवाद को लेकर समीकरण बनाए जाते हैं। यहां सीधे तौर पर अपर व लोअर बैल्ट की बात होती है।        1977 में अपर बैल्ट को विधायक मिला था। इसके बाद हालांकि हिरदा राम भी उप चुनाव जीते, मगर उनका कार्यकाल चंद महीने ही रहा। इसके अलावा लोअर बैल्ट से दिवंगत प्रेम सिंह का दबदबा रहा। इस बैल्ट से ही रूप सिंह 1990 में निर्वाचित हुए थे। अब निचले…

Read More

संगड़ाह, 22 जनवरी : पंचायतीराज चुनाव में युवा चेहरों की फेहरिस्त तो लंबी हो रही है। इसी बीच विजनरी रिटायर्ड अधिकारियों पर भी मतदाता भरोसा जता रहे हैं। संगड़ाह बीडीसी में सैंज सीट के वार्ड नंबर 7 से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत उपनिदेशक ने बड़ी जीत हासिल की है। शर्मा को 1219 मतों के अंतर से जीत मिली है। कुल 3211 वैध मतों की बात की जाए तो इसमें शर्मा को 70 फीसदी वोट प्राप्त हुए।  संभव है कि ऐसी जीत का आंकड़ा कहीं ओर भी हो सकता है, लेकिन चुनाव में शायद इक्का-दुक्का ही ऐसे प्रत्याशी होंगे,…

Read More

नौहराधार, 22 जनवरी : दुर्गम इलाके पुन्नरधार में गुरुवार रात खूंटे में बंधे पांच मवेशियों को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया। जानकारी के अनुसार पुन्नरधार निवासी चोंचुराम की दो गाय जो अभी हाल ही ब्याने वाली थी समेत एक बछडी व दो बछडे को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। गुरूवार की रात दरवाजे को तोड़ते हुए तेंदुआ सीधा ओबरे में घुसा व पांचों मवेशियों को अपना शिकार बनाया। सभी पशुओं को एक ही रात में तेंदुआ चट कर गया। यह पशुपालक बड़े शोक से पशुओं को पालते है। मगर इनके मवेशियों को तेंदुए ने अपना शिकार बना डाला, जिससे इन…

Read More

संगडाह, 19 जनवरी : उपमंडल में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में भारतीय सेना के एक जवान की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य साथी घायल  हुआ है।       जानकारी के मुताबिक कार (HP79-1943) नौहराधार से राजगढ़ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान नाड़ी के नज़दीक कार करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दिनेश (27) पुत्र सोहन लाल गांव भट्यूडी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।       मृतक दिनेश को हादसे के…

Read More

संगड़ाह, 17 जनवरी : विकास खंड संगड़ाह की 15 पंचायतों में पहले चरण के चुनाव के दौरान 82% मतदान हुआ‌। क्षेत्र की भाटगढ़ पंचायत में जहां सबसे ज्यादा 92% वोटिंग हुई, वहीं घाटों पंचायत में सबसे कम 81.5 प्रतिशत वोटिंग हुई। खंड की लाना-चेता पंचायत में सबसे ज्यादा देरी अथवा सांय साढ़े छः बजे तक वोटिंग जारी रही। विकास खंड संगड़ाह के पंचायत चुनाव निर्वाचन अधिकारी राहुल जैन ने बताया कि, पहले चरण में यहां 82 प्रतिशत मतदान हुआ।

Read More

संगड़ाह, 17 जनवरी : उपमंडल मुख्यालय में दर्जी की छोटी सी दुकान चलाने वाले एसके टेलर के समाज सेवा के जज्बे की हर कोई तारीफ कर रहा है। विगत 14 मार्च से अब तक वह 11000 के करीब मास्क निशुल्क वितरित कर चुके हैं। सिलाई के बाद बचने वाले कपड़े से वह मास्क तैयार करते हैं। शनिवार को उन्होंने उपमंडल संगड़ाह की सैंज पंचायत व मतदान के दिन गृह पंचायत लुधियाना में मास्क वितरित किए, इस दौरान नमो संघ मंडल अध्यक्ष बबलू चौहान के मौजूद रहे। सुरेश कुमार उर्फ एसके ट्रेलर ने बताया कि, वह कोरोना की आम लोगों तक पहुंचने…

Read More

संगड़ाह,17 जनवरी : उपमंडल मुख्यालय में शनिवार को शराब की दुकान व बीयर बार खुले रहे। तीन दिन पहले डीएम अथवा उपायुक्त द्वारा 16 से 21 जनवरी तक ठेके बंद होने आदेश दिए गए थे, मगर स्थानीय ठेके व बार संचालकों के मुताबिक एक्साइज विभाग ने केवल मतदान के 24 घंटे पहले शराब की बिक्री बंद किए करने के आदेश दिए हैं।         उपमंडल मुख्यालय के साथ लगती लुधियाना व सैंज में रविवार को चुनाव हो रहे हैं। दोनों पंचायतों में ठेका न होने के चलते संगड़ाह से ही शराब की सप्लाई होती है। एसडीएम संगड़ाह डॉ…

Read More