Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 11 फरवरी : पंचायत के पूर्व प्रधान रण सिंह चौहान का बीमारी के चलते अल्पायु में ही निधन हो गया है। लगनू गांव के रण सिंह चौहान गांव करीब एक माह से आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन थे। शुक्रवार गत रात्रि इनका निधन हो गया। शनिवार प्रातः उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। रण सिंह ने पीजी कॉलेज नाहन से बीए तथा शिमला विश्वविद्यालय से एमए व बीएड पास की थी। पूर्व प्रधान के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय विधायक विनय कुमार, बीडीसी चेयरमैन मेला राम शर्मा, रूप सिंह, नारायण सिंह, प्रताप सिंह तोमर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र सिंह…

Read More

संगड़ाह, 10 फरवरी : उपमंडल संगड़ाह के साथ लगती पालर पंचायत की एक 42 वर्षीय महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला द्वारा फंदा लगाए जाने के दौरान इसी गांव के 23 साल के युवक ने जहर निकल लिया। गुरुवार को युवक को गंभीर हालत में सीएचसी संगडाह से मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया। वहीं रात को पोस्टमार्टम की व्यवस्था न होने के चलते शुक्रवार को संगड़ाह अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने महिला का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस व स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी…

Read More

संगड़ाह, 3 फरवरी : पुलिस थाना रेणुका जी के अंतर्गत आने वाले ददाहू में मौजूद जल शक्ति विभाग के स्टोर का ताला तोड़ यहां मौजूद भारी भरकर सामान चुराने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। जानकारी के अनुसार चोरों ने पुराने पंप के अलावा, पुलिया व गेट वाल जैसी करीब लाख की कीमत की मशीन व पुराने सामान को गत 1 फरवरी को तड़के चुराकर धौला कुआं के एक कबाड़ी को बेच दिया था। चोरी की घटना को लेकर विभाग के पंप आपरेटर दीपक ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दी। जिसके बाद इसी…

Read More

संगड़ाह, 31 जनवरी : हरिपुरधार के खरोटि गांव के 35 वर्षीय सेना के जवान नायक सुभाष चन्द का पंजाब के हलवारा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। नायक सुभाष चन्द की पार्थिव देह मंगलवार को उनके गांव खरोटि पहुंची। तिरंगे में लिपटी नायक सुभाष चंद्र की पार्थिव देह जैसे ही गांव पहुंची, चारों तरफ चीखों -पुकार मच गई। पूरा क्षेत्र नायक सुभाष चन्द को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा था। सुभाष चंद अपने पीछे पत्नी ममता और चार वर्षीय पुत्र अभिनव को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि पत्नी और पुत्र उसके साथ ही पंजाब के बरनाला में रह रहे थे। मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा ख़बरें, यहां…

Read More

संगड़ाह, 29 जनवरी : चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब न तो उन्हें पुलिस का डर है और न ही भगवान का। शायद यही वजह रही है कि अब भगवान का घर भी महफूज नहीं रह गया है। चोर बेझिझक मंदिरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं। ताजा मामला संगड़ाह के ग्राम पंचायत घुंडूरी कांडो गांव का है, जहां पर शातिरों ने एक ही रात में दो मंदिरों में हाथ साफ कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात विजट महाराज व गुगा महाराज मंदिरों से चोरों ने मंदिर के…

Read More

संगड़ाह, 29 जनवरी : उपमंडल के नौहराधार गांव में आवारा कुत्ते के हमले से दो नन्हे बच्चे बुरी तरह से घायल हुए है। जानकारी के अनुसार साढ़े चार वर्ष का अथर्व अपने घर में खेल रहा था। अचानक ही कुत्ता बच्चे पर झपट गया। कुत्ते ने बच्चे को अंगुली व सिर से नोचा। आस-पास के लोगों ने कुत्ते को भगाया। इसके बाद कुत्ते ने इसी गांव में गली में खेल रही दूसरी सात वर्षीय बच्ची रागिनी को मुंह पर बुरी तरह नोच दिया। बच्ची बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। गांव के लोगों ने कुत्ते को यहां से भगाया। दोनों…

Read More

संगड़ाह, 24 जनवरी : उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव ध्वाड़ी के रहने वाले कुलदीप का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार कुलदीप पीजीआई में एडमिट अपने ससुर की देखभाल करने के बाद अपने गांव वापस आ रहा था, जिसे आखिरी बार 12 जनवरी को ददाहू बाजार में देखा गया था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति परिचित लोगों से भी मिला जिसके बाद से वह लापता है। वहीं, व्यक्ति की पहचान कुलदीप सिंह, पुत्र मंगाराम, निवासी गांव धवाड़ी, डाकघर बड़ग, तहसील संगडाह (सिरमौर) के तौर पर हुई है। व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट ददाहू पुलिस…

Read More

संगड़ाह, 23 जनवरी : उपमंडल संगडाह के तहत आने वाले गांव पालर में बीती रात अवैध शराब बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पालर में एक व्यक्ति घरेलू शराब का कारोबार करता है। इसी दौरान पुलिस ने व्यक्ति के घर छापेमारी की। घर के नजदीक खेत में मिट्टी के नीचे एक केन में 38 लीटर घरेलू शराब बरामद हुई। पुलिस की इस सर्जिकल स्ट्राइक से नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। डीएसपी मुकेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर…

Read More

संगड़ाह,20 जनवरी: सिरमौर के नौहराधार, हरिपुरधार क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे से बर्फबारी शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक नौहराधार व हरिपुरधार में 4 इंच बर्फ पड़ चुकी थी। चाबधार, कुदोंन, जौ का बाग में आधा फुट बर्फ का समाचार मिला है। बर्फबारी से मुख्य मार्ग अवरुद्ध हुए है। इसमें हरिपुरधार कूपवी, नाहन संगडाह, हरिपुरधार सड़के है। बता दे कि बर्फबारी से किसानों को राहत मिली हैं,किसानों व बाग़बानो को अच्छी फसलों की उम्मीद जगी हैं। करीब चार माह से किसान व बागबान बारिश के लिए टकटकी लगाए बैठे थे। किसानो की फसलों को सूखे…

Read More

संगड़ाह, 17 जनवरी : उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव धवाड़ी का रहने वाला व्यक्ति पिछले छः दिनों से लापता है। जानकारी है कि व्यक्ति 12 जनवरी से ददाहू बाजार से लापता है। व्यक्ति की पहचान कुलदीप सिंह सुपुत्र मंगाराम निवासी गांव धवाड़ी, डाकघर, बड़ग, तहसील संगड़ाह (सिरमौर) के तौर पर हुई है।बता दें कि व्यक्ति पिछले 6 दिन से लापता है, जिसकी गुमशुदा की रिपोर्ट ददाहू पुलिस थाना में भी करवाई गई थी। लेकिन अभी तक व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस द्वारा छानबीन जारी है। जानकारी के अनुसार कुलदीप पीजीआई में एडमिट अपने ससुर…

Read More