संगड़ाह, 11 फरवरी : पंचायत के पूर्व प्रधान रण सिंह चौहान का बीमारी के चलते अल्पायु में ही निधन हो गया है। लगनू गांव के रण सिंह चौहान गांव करीब एक माह से आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन थे। शुक्रवार गत रात्रि इनका निधन हो गया। शनिवार प्रातः उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया।
रण सिंह ने पीजी कॉलेज नाहन से बीए तथा शिमला विश्वविद्यालय से एमए व बीएड पास की थी। पूर्व प्रधान के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय विधायक विनय कुमार, बीडीसी चेयरमैन मेला राम शर्मा, रूप सिंह, नारायण सिंह, प्रताप सिंह तोमर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र सिंह चौहान, रणजीत चौहान, जगदीश चौहान, मोहन लाल आजाद, नीलम व सतपाल आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग व जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।