संगड़ाह, 31 जनवरी : हरिपुरधार के खरोटि गांव के 35 वर्षीय सेना के जवान नायक सुभाष चन्द का पंजाब के हलवारा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। नायक सुभाष चन्द की पार्थिव देह मंगलवार को उनके गांव खरोटि पहुंची। तिरंगे में लिपटी नायक सुभाष चंद्र की पार्थिव देह जैसे ही गांव पहुंची, चारों तरफ चीखों -पुकार मच गई। पूरा क्षेत्र नायक सुभाष चन्द को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा था।

सुभाष चंद अपने पीछे पत्नी ममता और चार वर्षीय पुत्र अभिनव को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि पत्नी और पुत्र उसके साथ ही पंजाब के बरनाला में रह रहे थे।
मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा ख़बरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
नाहन, ददाहू के बाद जब संगडाह में करीब दो बजे नायक सुभाष चन्द की पार्थिव देह पहुंची तो अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ गया। पूर्व सैनिक संगठन सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष रणजीत चौहान, बीडीसी अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने नायक सुभाष को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। पूरा बाजार सुभाष चंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा।
श्री रेणुका जी विधानसभा के विधायक विनय कुमार पहले ही उनके गांव में लिए निकल चुके हैं। विधायक विनय कुमार उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।