बिलासपुर, 14 जनवरी : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh )के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। नैना देवी की पहाड़ी से दिखाई दे रहा पंजाब का ये मनमोहक नजारा हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रहा है।
दरअसल, मैदानी इलाकों में इन दिनों घना कोहरा है। श्री नैना देवी की पहड़ियों से पंजाब का एक बहुत बड़ा इलाका दिखाई देता है। कोहरे की वजह से ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो आसमां जमीं पर उतर आया हो। पूरा पंजाब सफेद चादर की तरह प्रतीत हो रहा है। वीडियो में आप भी इस अद्भुत नजारे को देख सकते है...https://youtu.be/f_kN9G-8f5s
इन दिनों हिमाचल में मौसम साफ है, लेकिन मैदानी इलाके कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण तापमान (temperature) में खासी गिरावट आई है ।जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। विजिबिलिटी (visibility) भी कम हो रही है।