Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 12 जनवरी : क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में पिछले चार वर्षों से अधिक समय से सी.टी. स्कैन मशीन उपलब्ध न होने के कारण संबंधित मरीजों को निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और जिला बाहर के अस्पतालों में जाने को विवश होना पड़ रहा था। जिस कारण न केवल धन और समय बर्बाद करने को विवश होना पड़ रहा था बल्कि कई और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब लोगों की इस समस्या से निजात मिलती नजर आ रही है। आखिरकार, सिटी स्कैन की इस मशीन को स्थापित करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इस सप्ताह तक यह मशीन…

Read More

बिलासपुर, 09 जनवरी : वीर भूमि के नाम से विख्यात बिलासपुर के चंगर सेक्टर स्थित शहीद स्मारक में जिला प्रशासन के तत्वाधान में हिमाचल प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा स्थापित होगा। यहाँ 40 मीटर की ऊंचाई पर तिरंगा लहराएगा। इससे बिलासपुर की एक अलग पहचान मिलेगी। बिलासपुर के चंगर सेक्टर में एक ईंट शहीद के नाम से चलाए गए अभियान के तहत शहीद स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। यहां का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। प्रदेश के अन्य भागों में अधिकतर तिरंगे झंडे तीस फीट पोल पर स्थापित किया जा रहा है। लेकिन बिलासपुर में सर्वाधिक चालीस मीटर की…

Read More

बिलासपुर, 09 जनवरी : पुलिस थाना कोट कहलूर के तहत पुलिस ने एक गाड़ी से 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान टोबा पहुंची तो एक कार बड़ोह बाजार की तरफ से आई, जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। जब पुलिस ने कार के चालक से टोबा गांव में आने का कारण पूछा तो चालक एक दम घबरा गया व मौके से फरार हो गया और गाड़ी की चाबियां…

Read More

बिलासपुर, 06 जनवरी : वीरवार को एक ट्रक और स्कूली बच्चों से सवार ट्रैवलर में टक्कर हो गई। हादसे में डीएवी बरमाणा के स्कूली बच्चे और ट्रैवलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक घटना थाना बरमाणा के अंतर्गत बैरी गुग्गा घाट चौक की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस बच्चों को स्कूल से लेकर निकली थी। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक व बच्चों को ट्रैवलर से बाहर निकाला। लोगों ने स्थानीय पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन…

Read More

बिलासपुर, 02 दिसंबर : जिला में एक और दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां कार और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल अवस्था में पीजीआई रैफर कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर मनाली से नए साल का जश्न मनाकर दिल्ली लौट रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे 205 स्थित गंभरोला पुल के समीप हुआ है। पर्यटकों से भरी टैक्सी एक ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आये अन्य वाहन की टक्कर से बचाने के लिए टेक्सी चालक ने ट्रक को ही टक्कर मार दी। हादसे…

Read More

बिलासपुर, 02 जनवरी : हिमाचल-पंजाब की सीमा पर स्वारघाट के गरा मोड़ा पर रविवार सुबह पर्यटकों की दो बसें पलट गईं। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्वारघाट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को नालागढ़ अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमे से एक पंजाब नंबर और दूसरी डीएल नंबर की बस थी। दोनों ही मनाली से नया साल मनाकर वापिस लौट रहे थे कि गरा मोड़ा के पास दोनों बसें अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। बसें जिस जगह पर पलटी है वहां पर किरतपुर-मनाली फोरलेन का…

Read More

बिलासपुर, 31 दिसंबर : थाना सदर पुलिस ने बरोग के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से अफीम व हजारों रुपए की नगदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार गत रात को थाना सदर की पुलिस मुख्य आरक्षी किशोरी लाल के नेतृत्व में गश्त पर थी। इस दौरान जब पुलिस टीम बरोग के पास पहुंची तो पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों का निरीक्षण करने के लिए वहां पर नाका लगाया था। इसी दौरान वहां से एक कार घाघस की तरफ से एक कार आई, जिसे पुलिस ने इशारा करके रोका और चालक से कार के कागजात दिखाने को कहा। जिस…

Read More

बिलासपुर, 29 दिसंबर : एक ओर जहां पूरा देश इस समय कोरोना महामारी के साथ अब ओमिक्रोन के बहुत बड़े खतरे के साथ जूझ रहा है वहीं देश के प्रधानमंत्री और सरकार बार बार मास्क का उपयोग करने पर जोर दे रही है। लेकिन इसके बावजूद हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में आज से शुरू किया गया सांसद खेल महाकुंभ में मंत्री के सामने ही सरकार के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई। संसद खेल महाकुंभ का आगाज ही बिना मास्क के किया गया जो की सरकारी आदेशों पर सरेआम तमाचा है। हैरानी तो यह है की इस कार्यक्रम के…

Read More

बिलासपुर, 29 दिसंबर : पुलिस की एसआईयू टीम ने एक पंजाब नंबर की कार से चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम एएसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में गश्त पर थी। जब यह टीम वैटनरी चौक पर पहुंची तो संबंधित टीम ने पंजाब नंबर की एक कार को सड़क किनारे खड़ा पाया। पुलिस टीम को सामने देखकर चालक कार को भगाकर बस अड्डा की तरफ लेकर आ गया। शक के आधार पर पुलिस ने संबंधित कार का पीछा किया और इसे बस अड्डा से पहले ही रोक दिया। इसी दौरान चालक ने कोई वस्तु खिड़की से बाहर फेंक दी। पुलिस…

Read More

बिलासपुर, 26 दिसंबर : राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली 205 पर छड़ोल व जामली के बीच एक व्यक्ति से 50.6 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रहा था। SIU टीम को गुप्त सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली थी। जब SIU टीम ने छडोल से कुछ दूरी पर (HR 68 B 1813) चंडीगढ से मनाली की तरफ जा रही बस को तलाशी के लिए रोका तो 45 नंबर सीट पर बैठ व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। तलाशी ली तो व्यक्ति के पास 50. 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की…

Read More