Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 02 जनवरी : हिमाचल-पंजाब की सीमा पर स्वारघाट के गरा मोड़ा पर रविवार सुबह पर्यटकों की दो बसें पलट गईं। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्वारघाट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को नालागढ़ अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमे से एक पंजाब नंबर और दूसरी डीएल नंबर की बस थी। दोनों ही मनाली से नया साल मनाकर वापिस लौट रहे थे कि गरा मोड़ा के पास दोनों बसें अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। बसें जिस जगह पर पलटी है वहां पर किरतपुर-मनाली फोरलेन का…

Read More

बिलासपुर, 31 दिसंबर : थाना सदर पुलिस ने बरोग के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से अफीम व हजारों रुपए की नगदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार गत रात को थाना सदर की पुलिस मुख्य आरक्षी किशोरी लाल के नेतृत्व में गश्त पर थी। इस दौरान जब पुलिस टीम बरोग के पास पहुंची तो पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों का निरीक्षण करने के लिए वहां पर नाका लगाया था। इसी दौरान वहां से एक कार घाघस की तरफ से एक कार आई, जिसे पुलिस ने इशारा करके रोका और चालक से कार के कागजात दिखाने को कहा। जिस…

Read More

बिलासपुर, 29 दिसंबर : एक ओर जहां पूरा देश इस समय कोरोना महामारी के साथ अब ओमिक्रोन के बहुत बड़े खतरे के साथ जूझ रहा है वहीं देश के प्रधानमंत्री और सरकार बार बार मास्क का उपयोग करने पर जोर दे रही है। लेकिन इसके बावजूद हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में आज से शुरू किया गया सांसद खेल महाकुंभ में मंत्री के सामने ही सरकार के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई। संसद खेल महाकुंभ का आगाज ही बिना मास्क के किया गया जो की सरकारी आदेशों पर सरेआम तमाचा है। हैरानी तो यह है की इस कार्यक्रम के…

Read More

बिलासपुर, 29 दिसंबर : पुलिस की एसआईयू टीम ने एक पंजाब नंबर की कार से चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम एएसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में गश्त पर थी। जब यह टीम वैटनरी चौक पर पहुंची तो संबंधित टीम ने पंजाब नंबर की एक कार को सड़क किनारे खड़ा पाया। पुलिस टीम को सामने देखकर चालक कार को भगाकर बस अड्डा की तरफ लेकर आ गया। शक के आधार पर पुलिस ने संबंधित कार का पीछा किया और इसे बस अड्डा से पहले ही रोक दिया। इसी दौरान चालक ने कोई वस्तु खिड़की से बाहर फेंक दी। पुलिस…

Read More

बिलासपुर, 26 दिसंबर : राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली 205 पर छड़ोल व जामली के बीच एक व्यक्ति से 50.6 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रहा था। SIU टीम को गुप्त सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली थी। जब SIU टीम ने छडोल से कुछ दूरी पर (HR 68 B 1813) चंडीगढ से मनाली की तरफ जा रही बस को तलाशी के लिए रोका तो 45 नंबर सीट पर बैठ व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। तलाशी ली तो व्यक्ति के पास 50. 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की…

Read More

बिलासपुर, 21 दिसंबर : शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एम्स के समीप एक कार ने राहगीर को टक्कर मार दी तथा कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जल शक्ति विभाग में कार्यरत धर्म सिंह (45) निवासी कोठीपुरा ड्यूटी के लिए ब्रह्मपुखर की तरफ पैदल जा रहा था। इस दौरान जब वह एम्स के समीप पहुंचा तो ब्रह्मपुखर की तरफ से आई एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए एम्स में पहुंचाया। जहां पर उसे पेन किलर इंजेक्शन देकर क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर…

Read More

बिलासपुर, 21 दिसंबर : सदर पुलिस ने सोमवार मध्य रात्रि घागस पुल के पास गश्त के दौरान कुल्लू जिले के दो युवाओं से 23.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवाओं को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि करीब सवा बारह बजे सदर पुलिस थाना टीम मुख्य आरक्षी किशोरी लाल की अगुवाई में घागस के पास वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। पुलिस टीम 15-20 वाहनों की चेकिंग कर चुकी थी। उसी दौरान एक सफेद रंग की कार (एचपी66 -6752) को निरीक्षण के लिए रूकने का इशारा किया। कार चालक ने…

Read More

बिलासपुर, 21 दिसंबर : डीसी पंकज राय ने क्षेत्रीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में कई कमियां पाई व अस्पताल प्रबंधन को इन कमियों को 7 दिनों के भीतर सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ओपीडी भवन का निरीक्षण किया व वहां पर लिफ्ट को खराब पाया। जिसका उन्होंने कड़ा संज्ञान लिया और अस्पताल प्रबंधन को इसे ठीक करवाने के निर्देश दिए व लिफ्ट को चलाने के लिए एक व्यक्ति नियुक्त करने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि लिफ्ट चलाने के लिए कोई भी व्यक्ति नहीं होने से बुजुर्गों को काफी मुश्किलों का सामना…

Read More

बिलासपुर, 20 दिसंबर : उपमंडल घुमारवीं के गांव चुवाड़ी (दाडा) के रहने वाले असिस्टेंट कमांडेंट जगदीश कुमार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) के 58वे स्थापना दिवस पर “मैडल फॉर गैलेंट्री” अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारत के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के हाथों उन्हें यह अवार्ड व प्रशस्ति पत्र मिला है।  जगदीश कुमार इस समय कश्मीर घाटी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर भारत माता की रक्षा कर रहे हैं। एक खूंखार आतंकवादी को ठिकाने लगाने में किए गए ऑपरेशन में असिस्टेंट कमांडेंट जगदीश कुमार ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकवादी ताहिर अहमद भट्ट को मौत के घाट उतार दिया था। इस…

Read More

बिलासपुर, 12 दिसंबर : जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई अपनी मुहिम के तहत युवक से 33.31 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मादक पदार्थ को अपने कब्जे में लेकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने रविवार सुबह घाघस के पास नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान सुबह करीब 5:30 बजे एक युवक आया और पुलिस को देखकर डर गया। युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। जब पुलिस ने उससे भागने…

Read More