Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 27 दिसम्बर : ग्राम पंचायत कपाहड़ा में एक महिला की गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान संतोष कुमारी (40) पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी गांव जोल, कपाहड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक संतोष कुमारी की बाजू में कुछ दिन पूर्व चोट लगी थी, जिसके चलते उसकी बाजू का ऑप्रेशन किया गया था। बताया जा रहा है कि उक्त महिला कुछ दवाइयों का सेवन करती थी, जिसके चलते उसने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसके बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उस समय घर पर उसका बेटा मौजूद…

Read More

बिलासपुर, 19 दिसम्बर : क्षेत्र में एक व्यक्ति की जहरीले पदार्थ से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी अनुसार गांव ठंडोडा में हरदीप सिंह (64) पुत्र सोहन सिंह अपने घर में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई।  व्यक्ति के परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी लाए जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना भराड़ी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…

Read More

बिलासपुर, 14 दिसम्बर : गाड़ी खराब होने के बाद सड़क किनारे खड़ी कर मुरम्मत कर रहे चालक को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसके बाद घायल को स्थानीय अस्पताल पंहुचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दिए बयान में नजीर दीन निवासी मलांगण तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने बताया है कि रविवार की रात को वह चालक रणजीत सिंह के साथ गाड़ी में खन्ना मंडी जिला फतेहगढ़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में गरामोड़ा के पास रणजीत ने बताया कि गाड़ी की ब्रेक सही से नहीं लग रही हैं। जिस पर रणजीत ने…

Read More

बिलासपुर, 12 दिसंबर : सदर के साथ लगती बामटा पंचायत में शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया। तेंदुआ बामटा के सिद्ध मंदिर के पास घूम रहा था। तेंदुए को इस प्रकार दिन दिहाड़े घूमता हुआ देखकर वहां पर रहने वाले लोग सहम गए। लोगो ने तुरन्त इसकी सूचना वन विभाग, पुलिस, पशु पालन विभाग व बामटा पंचायत प्रधान को दी। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ रेंग कर चल रहा था और बार-बार एक ही स्थान पर घूम रहा था। जिससे ऐसा लग रहा था कि वह घायल है।        सूचना मिलते ही वन…

Read More

बिलासपुर 05 दिसंबर : केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई किसान विरोधी ज्वाला अब बिलासपुर में भी भड़क उठी है। शनिवार को बिलासपुर मुख्यालय में अखिल भारतीय किसान सभी ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में किसानों ने एकत्रित होकर चंपा पार्क तक विरोध रैली निकालीं। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार मुदार्बाद सहित किसान विरोध बिल को वापिस लेने की मांग उठाई है। नगर के चंपा पार्क में एकत्रित होकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ज़बरदस्ती किसानों पर यह बिल थोप रही है, जबकि किसान इन बिलों से बिल्कुल भी खुश नहीं है। सरकार को…

Read More

बिलासपुर 03 दिसंबर : जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे की एक बड़ी खेप बरामद की है। जानकारी के मुताबिक टीम ने गश्त यूपी नंबर की टूरिस्ट बस से एक व्यक्ति को 66. 25 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार कर दिया है। यह अपने आप में एक नशे की बड़ी खेप है। जानकारी SIU टीम के हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में टूरिस्ट बस (UP17T9498) को चेकिंग के लिए रोका। बस में बैठा एक व्यक्ति पुलिस को देख कर घबरा गया, जिससे पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।  पुलिस की टीम ने जब व्यक्ति की तलाशी…

Read More

बिलासपुर, 02 दिसंबर : पुलिस ने स्थानीय शहर के चिकित्सालय के समीप एक व्यक्ति से 4.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जिस पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस दल मुख्य आरक्षी करीशन लाल की अगुवाई में पशु चिकित्सालय के पास गश्त कर रहा था। पुलिस दल ने वहां पर एक व्यक्ति से 4.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है

Read More

बिलासपुर, 19 नवम्बर : कांग्रेस के फ्रंटल संगठन युवा कांग्रेस हाईकमान ने युवा कांग्रेस चुनाव परिणामों पर रोक लगा दी है। बिलासपुर और हमीरपुर के परिणाम वैसे तो घोषित कर दिए गए हैं। लेकिन नवनियुक्त जिला अध्यक्षों पर हाईकमान ने यह परिणाम फिलहाल एक बार फिर शिकायतों के चलते रोक दिए हैं। हालांकि युवा कांग्रेस द्वारा पहले जिला अध्यक्ष के अलावा अन्य विस क्षेत्रों के अध्यक्ष की तैनाती कर दी गई थी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पेंच फंसा हुआ था। लेकिन अभी तक प्रदेश के नाम की भी घोषणा नहीं हो पाई है। लगातार शिकायतों का अंबार हाईकमान…

Read More

 बिलासपुर,14 नवंबर : घुमारवीं  क्षेत्र के अंतर्गत  एसआईयू   टीम ने  बलोह से बद्धाघाट मार्ग पर एक व्यक्ति से 872 ग्राम चरस बरामद की है।  गुधाण चौक की तरफ रात के समय एक व्यक्ति खड़ा हुआ था। पूछताछ की गई तो वह घबरा गया और उसने अपना बैग सड़क किनारे फेंक वहां से भागने लगा, जिसको भागकर पकड़ किया गया।  बैग को चेक किया तो  872 ग्राम चरस बरामद हुई है ।     आरोपी की पहचान  ललित कुमार पुत्र ब्रह्मानंद  निवासी वार्ड नंबर दो मेन बाजार घुमारवीं  के तौर पर हुई है। आरोपी के विरुद्ध  पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस की धारा 20 के…

Read More

बिलासपुर, 11 नवम्बर : विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में नवनियुक्त डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बुधवार को पदभार संभाल लिया है। इससे पहले डीएसपी अभिमन्यु रामपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त डीएसपी ने पत्रकारों को बताया कि श्री नैना देवी में कानून एवं व्यवस्था सुचारू रखना एवं ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करना और नशाखोरी पर लगाम लगाना आदि उनके मुख्य कार्य रहेंगे। उन्होंने बताया कि रामपुर में उन्होंने अवैध नशे के कारोबार पर पूरी तरह से शिकंजा कसा और अपने अढ़ाई साल के कार्यकाल में लगभग 80 मामले माफिया के खिलाफ दर्ज किए। डीएसपी…

Read More