बिलासपुर, 19 नवम्बर : कांग्रेस के फ्रंटल संगठन युवा कांग्रेस हाईकमान ने युवा कांग्रेस चुनाव परिणामों पर रोक लगा दी है। बिलासपुर और हमीरपुर के परिणाम वैसे तो घोषित कर दिए गए हैं। लेकिन नवनियुक्त जिला अध्यक्षों पर हाईकमान ने यह परिणाम फिलहाल एक बार फिर शिकायतों के चलते रोक दिए हैं। हालांकि युवा कांग्रेस द्वारा पहले जिला अध्यक्ष के अलावा अन्य विस क्षेत्रों के अध्यक्ष की तैनाती कर दी गई थी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पेंच फंसा हुआ था। लेकिन अभी तक प्रदेश के नाम की भी घोषणा नहीं हो पाई है। लगातार शिकायतों का अंबार हाईकमान के पास लग रहा है। जिसके चलते अभी तक बिलासपुर, हमीरपुर के अध्यक्ष के अलावा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर हाईकमान द्वारा रोक लगा दी गई है। बाकायदा युवा कांग्रेस हाईकमान द्वारा इन पदाधिकारियों को नोटिस जारी करने की बात कही गई है।
उल्लेखनीय है कि युवा कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया के दौरान करीब तीन लाख सदस्य बनाए गए थे। इसमें जहां भाजपा के लोगों के नाम भी सदस्यता में नामांकित करने का मामला उजागर हो चुका है। वहीं, कई युवा कांग्रेस पदाधिकारी चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रैस में अपना पक्ष रखने के लिए पहुंच गए। लेकिन बाद में जब युवा कांग्रेस हाईकमान द्वारा सदस्यों की स्क्रुटनिंग की गई तो मात्र एक लाख सदस्य ही युवा कांग्रेस के रह गए। तमाम प्रक्रिया के बाद जिला अध्यक्ष, विस क्षेत्र अध्यक्ष के विजेता पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई। वहीं, प्रदेश पदाधिकारियों के नाम भी घोषित कर दिए गए। लेकिन शिकायतों के चलते जिला अध्यक्ष के परिणामों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
बता दें कि जिला बिलासपुर में युवा कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया के तहत 24 हजार 884 सदस्य बनाए गए। इनमें से केवल मात्र 5298 रजिस्टर आईडी पाई गई हैं। वहीं, 19 हजार 586 आईडी पेंडिंग थी। जिला के अंतर्गत सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत 8705 सदस्यता हुई। इसमें से 1658 रजिस्टर आईडी और 7047 पेंडिंग, घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में 5632 सदस्य बनाए गए। इसमें 1446 रजिस्टर और 4186 पेंडिंग, झंडूता विधानसभा क्षेत्र में 7373 सदस्य 1305 रजिस्टर 6068 पेंडिंग, श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र में 3174 सदस्य, 899 रजिस्टर, 2285 पेंडिंग आईडी हैं।
वहीं, जिला हमीरपुर के तहत युवा कांग्रेस के कुल 25 हजार 318 सदस्य बनाए गए। इसमें 4292 रजिस्टर आईडी, 21026 पेंडिंग पाई गई थी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत 3216 सदस्यता हुई इै। इसमें से 817 रजिस्टर आईडी और 2432 पेंडिंग, भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 2640 सदस्य बनाए गए हैं। इसमें 546 रजिस्टर और 2094 पेंडिंग, बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 3714 सदस्य, 542 रजिस्टर, 3172 पेंडिंग, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 4745 सदस्य, 381 रजिस्टर, 4364 पेंडिंग आईडी है। नादौन विधानसभा क्षेत्र में 10970 सदस्य, 2006 रजिस्टर आईडी और 8964 पेंडिंग आईडी पाई गई थी।
उधर, इस बारे में युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा है कि हाईकमान की ओर से जो निर्देश दिए गए हैं उसका पालन किया जा जाएगा।
Latest
- नाहन : डीएवी स्कूल में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन, बच्चों को किया जागरूक
- हिमाचल में आर्टस संकाय की पढ़ाई में बेटियों व सरकारी स्कूलों का झंडा, 98% लेने वाली टाॅपर
- हमीरपुर : निजी बस चालक की हृदय गति रुकने से मौत
- नाहन : बैकवर्ड लिंकेज में वासु के सप्लायर तक पंजाब पहुंची खाकी, रमन बाजवा काबू
- HPBOSE : वाणिज्य संकाय की मेरिट लिस्ट में 47% सरकारी स्कूल के विद्यार्थी, बेटियों का दबदबा