Author: सुभाष कुमार गौतम

एमबीएम न्यूज़ में घुमारवीं से संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

घुमारवीं, 04 फरवरी : उपमंडल की छात्रा कनिका शर्मा ने “यूनिटी इन क्रिएटिविटी” की राज्य स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। कनिका को ग्रैंड फिनाले में 75 हजार का इनाम दिया जाएगा। कार्यक्रम पांच फरवरी को दिल्ली के चाणक्यपुरी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय में आयोजित किया जाएगा। कनिका स्थानीय लुहार्वी गांव से संबंध रखती है। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की छात्रा है। कनिका बीएससी जीव विज्ञान की होनहार छात्रा होने के साथ-साथ एनसीसी कैडेट भी है। कनिका ने आजादी के अमृत महोत्सव पर “यूनिटी इन क्रिएटिविटी” कार्यक्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें कनिका ने राज्य में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है। यह पुरस्कार दिल्ली के चाणक्यपुरी में होने…

Read More

बिलासपुर, 29 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सादगी देखते ही बनती है। रविवार को अपने छोटे पुत्र हरीश के विवाह के उपरांत जगत प्रकाश नड्डा परिवार सहित उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ नैना देवी में माता के दर्शन करने के लिए गए। वहां पहुंचने पर उन्होंने वीआईपी कल्चर को किनारे करते हुए लाइन में लगकर माता के दर्शन किए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर मल्लिका नड्डा, नवविवाहित पुत्र हरीश तथा पुत्रवधू रिद्धि भी साथ रहीं। इसके अलावा अन्य रिश्तेदारों ने भी उनके साथ माता नैना देवी के चरणों में अरदास की। जगत…

Read More

घुमारवीं, 25 जनवरी : मनोरंजन की दुनिया में घुमारवीं शहर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। यहां स्थानीय विधायक राजेश धर्माणी ने “जादू” नामक थियेटर का शुभारंभ किया है। यह थियेटर घुमारवीं शहर के हार-कुहार स्थान पर खुला है। जिसमें पहले दिन बहुचर्चित फिल्म पठान दिखाई गई है। राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं शहर में मनोरंजन के लिए थिएटर का खुलना बहुत बड़ी बात और दूरदर्शी सोच है। थिएटर खुलने से युवाओं व अन्य लोगों को फिल्म देखने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे पहले लोग फिल्म देखने के लिए चंडीगढ़ व शिमला जाते थे।…

Read More

घुमारवीं,14 जनवरी : घुमारवीं के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय कोच चंद्रवीर ने ऑल इंडिया सिविल सर्विस कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। यह ऑल इंडिया सिविल सर्विस कुश्ती प्रतियोगिता 12 से 15 तारीख तक चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है। चंद्रवीर ने 63 किलो भार वर्ग में सिल्वर पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश व क्षेत्र का नाम बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष की 20 टीमों ने भाग लिया। जिनमें से हिमाचल के चंद्रवीर ने सिल्वर मेडल लेकर अपने लक्ष्य को हासिल किया। पहलवान कोच ने बताया कि वह इस प्रतियोगिता के लिए पिछले काफी समय से कड़ी मेहनत कर रहे थे, जिससे यह उपलब्धि हासिल हुई…

Read More

घुमारवीं, 08 जनवरी : घुमारवीं उपमंडल के गांव पपलाह की इशिता शर्मा ने बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर पंजाब में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इशिता शर्मा माई भागो आयुर्वेदिक कॉलेज मुक्तसर पंजाब से बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी की पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने शुरू से ही विश्वविद्यालय में टॉप किया है। 10वीं तक की शिक्षा SVM स्कूल भराड़ी व जमा दो की शिक्षा मेडिकल संकाय में एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर से की है। जिसके बाद इशिता ने माई भागो आयुर्वेदिक कॉलेज मुक्तसर पंजाब में दाखिला लिया। इशिता की डॉक्टर बनने की…

Read More

घुमारवीं, 06 जनवरी : घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश धर्माणी तीसरी बार चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं। जिससे शुरू से ही मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे थे। दूसरी सबसे बड़ी वजह यह भी है कि वह जिला के इकलौते कांग्रेस उम्मीदवार हैं, जो चुनाव जीते हुए हैं।  बेशक यह जिला व गृह क्षेत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का था, लेकिन भाजपा उनके रथ में सवार होकर चारों सीटों पर जीतने के सपने देखने लगे थे, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। राजेश धर्माणी ने कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र गर्ग को 5611…

Read More

घुमारवीं, 05 जनवरी : बिलासपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत वर्धन का चयन ग्लूकोमा फैलोशिप के लिए हुआ है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले डा. निशांत वर्धन हिमाचल प्रदेश के पहले पुरुष चिकित्सक हैं। इससे पहले एक महिला चिकित्सक इस उपलब्धि को हासिल कर चुकी है। डॉ निशांत आल इंडिया रैंक (एआईआर-1 जनरल कैटेगरी) पर इस टैस्ट को क्वालीफाई किया। डा. वर्धन चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में ग्लूकोमा फैलोशिप करेंगे। जिसका कार्यकाल करीब एक साल होगा। इस उपलब्धि का बिलासपुर ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश को निकट भविष्य में बहुत लाभ होगा। नगर के डियारा सेक्टर के रहने वाले…

Read More

घुमारवीं, 04 जनवरी : प्रदेश में बारिश न होने के कारण किसान मायूस होने लगे है। रबी की फसल सूख कर पीली पड़ गई है। किसान वर्ग को बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। कृषि विभाग की मानें तो अब तक 34 प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी है। सूखे जैसी परिस्थिति पैदा हो गई है। किसानों को यह चिंता सताने लगी है कि पशुओं के चारे का प्रबंध कहां से होगा। मौसम विज्ञान द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार सर्दी के मौसम में पिछले 10 सालों में सबसे कम बारिश हुई है। कृषि विभाग के अनुसार बारिश न होने के…

Read More

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं : दुर्घटना में मौत का ग्रास बनी बेटी की यादों को दिलों में जिंदा रखने के लिए एक पिता ने सोसायटी का गठन कर दिया। डंगार गांव के पबन बरूर की 20 वर्षीय बेटी नेहा का निधन सड़क दुर्घटना में हो गया था। बेटी की याद में पिता ने नेहा मानव सोसायटी का गठन किया, ताकि बेटी की याद में समाज सेवा की जा सके।         रविवार को नव वर्ष के अवसर पर नेहा मानव सेवा सोसायटी द्वारा डंगार चौक में 9वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डंगार के बल्ह गांव के पुत्र स्व. सचिन वात्सल्य को भी श्रद्धांजलि की गई। शिविर में 150…

Read More

घुमारवीं, 27 दिसंबर : जिला के घागस में प्रशासन ने 15 अवैध खोखों पर पीला पंजा चलाया है। हाईकोर्ट के आदेशों से साफ किए जा रहे अवैध अतिक्रमण मामले में सोमवार को जिला के घागस में जिला प्रशासन का पीला पंजा चला। प्रशासन की टीम ने घागस में 10 खोखे हटाए। वहीं खोखा धारकों ने अब खुद अपने खोखे हटाने शुरू कर दिए है। नेशनल हाईवे पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने अपना सख्त रुख किया है। लोगों को खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए है। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद लोगों ने अपने खोखे नहीं हटाए और हाईकोर्ट में अपनी याचिका दायर की।…

Read More