घुमारवीं,14 जनवरी : घुमारवीं के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय कोच चंद्रवीर ने ऑल इंडिया सिविल सर्विस कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। यह ऑल इंडिया सिविल सर्विस कुश्ती प्रतियोगिता 12 से 15 तारीख तक चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है।
चंद्रवीर ने 63 किलो भार वर्ग में सिल्वर पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश व क्षेत्र का नाम बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष की 20 टीमों ने भाग लिया। जिनमें से हिमाचल के चंद्रवीर ने सिल्वर मेडल लेकर अपने लक्ष्य को हासिल किया।
पहलवान कोच ने बताया कि वह इस प्रतियोगिता के लिए पिछले काफी समय से कड़ी मेहनत कर रहे थे, जिससे यह उपलब्धि हासिल हुई है।