Author: सुभाष कुमार गौतम

एमबीएम न्यूज़ में घुमारवीं से संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

बिलासपुर : जिला सत्र एवं विशेष न्यायाधीश राकेश चौधरी ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की ऐवज में 4 हजार रूपए रिश्वत मांगने के मामले में दोषी पाए गए पटवारी सुरेश कुमार चोपड़ा को 5 साल के कठोर कारावास व जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। अदालत ने यह सजा जिला न्यायाधीश नारायण सिंह चैहान के ठोस सबूतों को पेश करने व न्यायवादी एंव विशेष लोक अभियोजक विनोद भारद्वाज की तेजतर्रार बहस पर दी। जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी एवं लोक अभियोजक ने बताया कि 30 अक्तूबर, 2015 को खजाना राम निवासी सैलही, सुंदरनगर द्वारा थाना बिलासपुर में शिकायत दर्ज…

Read More

बिलासपुर : जिला की दो पंचायतों के प्रधान व उप प्रधान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश डीसी राजेश्वर गोयल ने शक्तियों को प्रयोग करते हुए जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि शाहतलाई सोसायटी के 33 करोड़ के घोटाले में उक्त दोनों 14 दिन की हिरासत काट चुके हैं। जानकारी अनुसार झंडूता के अंतर्गत पडऩे वाली ग्राम पंचायत नघियार के प्रधान व ग्राम पंचायत झबोला के उप प्रधान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि दोनों नुमाईंदे द सहतलाई कॉर्पोरेटिव सोसायटी के घोटाले में 14 दिन तक न्यायिक…

Read More

सुभाष कुमार गौतम : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने निवास स्थान पर परिवार सहित दीपावली मनाई। इस मौके पर उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने दीप प्रज्ज्वलित कर लक्ष्मी माता की पूजा की। दीपावली की पावन वेला पर नड्डा ने देश व प्रदेश वासियों को बधाई दी। उन्होंने लोगों की सुख-समृद्धि की मनोकामना की है।

Read More

घुमारवीं: प्रदेश सरकार ने दीपावली के मौके पर चंडीगढ़-दिल्ली-बद्दी आदि इलाकों में अतिरिक्त बसें लगाए जाने की घोषणा तो की है। लेकिन हालात कुछ समझ से परे है।  हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम द्वारा सैकड़ों बसों को चलाने का दावा कर रहा है। वहीं लोगों को भारी परेशानी का भी सामना करना पड रहा है।     आलम यह है कि चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर ही बसें चार-पांच घंटे के लंबे इंतजार के बाद मिल रही हैं। लोगों को चंडीगढ़ के बस स्टैंड पर भी बच्चों व परिवार सहित परेशान होना पड रहा है। इस व्यवस्था से परेशान युवाओं राजकुमार, शशि…

Read More

घुमारवीं : भारत वर्ष में दीपावली एक विशेष पर्व है, जिसका अपना ही एक अलग महत्व है। हिमाचल प्रदेश में दीपावली का त्यौहार देखते ही बनता है। प्रदेश में आज भी दीपावली को परंपरागत व पुरानी प्रथा के अनुसार ही मनाई जाती है। मगर आधुनिक समय में कंप्यूटर, मोबाइल, टीवी की चकाचौंध के कारण यहां भी इसके रंग फीके पडऩे लगे हैं। ग्रामीण इलाकों में दीपावली का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि पट्टाखों का शौक सर चढ़कर बोलता है। आपको बताते चलें कि कुछ समय पहले आधुनिक समय की सुख-सुविधा नहीं थी। उन दिनों बच्चों में दीपावली का एक…

Read More

घुमारवीं : उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाली भराड़ी उप तहसील पर बना सीएचसी स्टाफ की कमी के चलते आज खुद ही बीमार चल रहा है। यहाँ पिछले दो साल से न डॉक्टरों की कमी पूरी हुई, न ही लोगों का इलाज सही तरीके से हुआ। जिस कारण लोगों को निजी अस्पतालों को मजबूरन अपना रूख करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि इस सीएचसी में 150-200 तक ओपीडी होती है, लेकिन समस्या यहाँ तीन डॉक्टर हैं, जिनमें से एक डैंटल दो एमबीबीएस हैं। एक डॉक्टर नाईट डयूटी पर मौजूद रहता है तो दूसरा डे डयूटी पर। आखिर डॉक्टर छुट्टी भी जाना चाहे तो…

Read More

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं बिलासपुर : घुमारवीं के अंतर्गत पड़ने वाले गांव पट्टा भदरोग में मकान में आग लगने के कारण दंपत्ति की जल कर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी यह पता नहीं लगा है कि आग किस कारण लगी है।

Read More

घुमारवीं : घुमारवीं उपमंडल के गांव कठलग में सोमवार को एक महिला रामदेई (28) पत्नी दिनेश कुमार ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। डीएसपी राजेन्द्र कुमार जमवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों के अनुसार उनको तब पता चला जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला। रामदेई का शरीर पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने मौके की रिपोर्ट बनाई है। शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस परिवार के हर व्यक्ति के बयान दर्ज़ कर रही है।

Read More

घुमारवीं : ग्राम पंचायत लैहडी सरेल के गांव बेहड़ा में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा देखने को मिला है। इस गांव में पिछले 16-17 साल से नलों में पानी की एक बूंद नहीं आई और नल शो पीस बने है। विभाग का कारनामा देखिए कि विभाग बिल पर बिल दिए जा रहा है। कोई पूछने वाला ही नहीं। लोग बेवजह तंग हो रहे हैं। जिन पाइप्स में जंग लगा है, जिनके नल ही नहीं लगे हैं उनको भी जल विभाग भारी भरकम बिल दे रहा है। आख़िर यह लोग जाएं तो कहां जाएं।    इस गांव के…

Read More

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं बिलासपुर जिला के स्वारघाट के साथ लगते कोट थाना के अंतर्गत पड़ने वाले मजारी गांव की खड्ड में डीएसपी नैना देवी की अगुवाई में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 ड्रम कच्ची शराब (लाहण) को नष्ट किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मजारी में कच्ची शराब निकाली जा रही है। डीएसपी नैना देवी की अगुवाई में कोट थाना के प्रभारी कुलदीप कुमार सहित टीम तैयार की गई। पुलिस ने उस स्थान पर दबिश दी जहाँ लाहण निकाली जा रही थी।    पुलिस ने कच्ची शराब के 35 ड्रम नष्ट किए हैं, लेकिन इस मामले में किसी…

Read More