घुमारवीं: प्रदेश सरकार ने दीपावली के मौके पर चंडीगढ़-दिल्ली-बद्दी आदि इलाकों में अतिरिक्त बसें लगाए जाने की घोषणा तो की है। लेकिन हालात कुछ समझ से परे है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम द्वारा सैकड़ों बसों को चलाने का दावा कर रहा है। वहीं लोगों को भारी परेशानी का भी सामना करना पड रहा है।
आलम यह है कि चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर ही बसें चार-पांच घंटे के लंबे इंतजार के बाद मिल रही हैं। लोगों को चंडीगढ़ के बस स्टैंड पर भी बच्चों व परिवार सहित परेशान होना पड रहा है। इस व्यवस्था से परेशान युवाओं राजकुमार, शशि कुमार, अजय कुमार, संजय शर्मा, राकेश व मदन लाल ने बताया कि चंडीगढ़ व बद्दी में लोगों को बसें ही नहीं मिल रही है।
जिस कारण लोगों को घंटों चंडीगढ़ में इंतजार करना पड रहा है और भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। इन लोगों ने हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व परिवाहन मंत्री गोविंद ठाकुर से मांग की है कि इस विषय पर ध्यान दिया जाए। ताकि लोगों को परेशान न होना पडे। क्योंकि बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश आने वाले लोगों की तदाद दीपावली के मौके पर बहुत अधिक होती है। इसी कारण लोगों के आने-जाने में परेशानी आ रही है।