Author: नितेश सैनी

सुंदरनगर, 28 नवंबर : मंडी जिला पुलिस स्टेट विजिलेंस द्वारा एक लाख 13 हजार 120 रूपए सहित MVI को रंगे हाथों पकड़ा गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम,1988 के अंतर्गत धारा 7 और 7(ए) के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आरोपी अभिषेक पुत्र यातेंदर शर्मा निवासी मकान नंबर-108 वार्ड नंबर-9 रूपनगर जिला हमीरपुर हाल एमवीआई बिलासपुर के तौर पर कार्यरत है। वहीं वर्तमान में इसके पास उपमंडल बल्ह और सुंदरनगर का भी बतौर एमवीआई अतिरिक्त कार्यभार है। इसके साथ विनोद पुत्र जोगिन्दर निवासी कपाही सुंदरनगर जिला…

Read More

मंडी,26 नवंबर : हिमाचल प्रदेश सरकार और उच्च न्यायालय द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ जहां सख्त रूख अख्तियार किया जा रहा है। वहीं प्रदेश की सबसे बड़ी नगर परिषद सुंदरनगर में सरकारी भूमि पर अवैध रेहड़ियों की संख्या पर लगाम लगाने में स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद प्रबंधन पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।  वर्तमान में नगर परिषद द्वारा इन रेहड़ी संचालकों से प्रतिदिन मात्र 40 रूपये की एक पर्ची भर काट कर अपने निहित कार्य से इतिश्री की जा रही है। इन रेहड़ियों द्वारा सड़क मार्गों पर अवरोध पैदा कर यातायात को भी प्रभावित किया…

Read More

सुंदरनगर, 26 नवंबर : हिमाचल प्रदेश वन विभाग(Forest department) में कार्यरत डीएफओ ( हेडक्वार्टर) मुंशी राम का बीएसएल जलाशय सुंदरनगर से शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि शौच करने गए हुए डीएफओ का इस प्रकार से शव बरामद होने से कारणों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।         जानकारी के अनुसार डीएफओ (Divisonal Forest Officer) मुंशीराम (56) पुत्र दीपू राम निवासी लुहाखर तहसील बल्ह सरकारी गाड़ी में सवार होकर शुक्रवार सुबह शिमला होते हुए सोलन जा रहे थे। इसी…

Read More

मंडी,24 नवंबर : स्वर्ण आयोग की मांग को लेकर क्षत्रिय संगठन व स्वर्ण समाज द्वारा शुरू की गई आरक्षण की शव यात्रा को अब सामान्य वर्ग संयुक्त मंच द्वारा भी अपना पुरजोर समर्थन दे दिया है। वहीं समर्थन देने से दो धड़ों में बंटे हुए स्वर्ण समाज के संगठन एक साथ अपनी मांगों को लेकर एकजुट हो गए हैं। मंडी जिला के सुंदरनगर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के प्रदेशाध्यक्ष केएस जंवाल ने कहा कि मंच सामान्य वर्ग के एक संगठन द्वारा जातिगत आरक्षण, एट्रोसिटी एक्ट और स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर शिमला से हरिद्वार और…

Read More

सुंदरनगर, 24 नवंबर : जिला के कोविड केयर सेंटर राधा स्वामी खलियार में आउटसोर्सिंग स्टाफ को बाहर का रास्ता दिखाने के मामले में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भी कर्मचारियों के पक्ष में सामने आ गया है। संघ द्वारा 140 स्वास्थ्य कर्मियों के अधर में फंसे भविष्य को लेकर सीएम जयराम ठाकुर के समक्ष भी मामले को उठाया गया है। महासंघ ने इन प्रभावित कर्मचारियों के लिए भविष्य में नियुक्तियों के दौरान प्रमुखता देने और विभिन्न अस्पतालों में स्टाफ की कमी को पूरा करने की मांग प्रदेश सरकार से की है। जानकारी देते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव राजेश…

Read More

सुंदरनगर,23 नवंबर : एकतरफा प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे प्रदेश को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए अभियान चला रही है। वहीं, दूसरी ओर सुंदरनगर शहर के नरेश चौक में बने सार्वजनिक शौचालयों की हालत खस्ता होने से महिलाएं, पुरुष व छोटे बच्चे खुले में शौच जाने के लिए मजबूर है। सार्वजनिक शौचालयों की खस्ता हालत से गुस्साए लोगो ने शौचालयों की हालत सुधारने की मांग की है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सैनी, नरेंद्र सिंह, उमेश, वलविंद्र सोढ़ी, कुलभूषण, यशपाल, रमेश, पंकज सहित दीपक का कहना है नरेश चौक पर बीबीएमबी द्वारा सार्वजनिक सुलभ शौचालयों का निर्माण करवाया गया…

Read More

सुंदरनगर, 22 नवंबर : खेलों के जुड़ाव से होगा मोबाइल के दुष्प्रभावों से बचाव यह बात ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स संस्था के सचिव कृष्ण लाल भूपी कराटे ने कही। संस्था द्वारा बीबीएमबी सुंदरनगर के पंजाब स्कूल खेल मैदान में कलर बैल्ट का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कलर बैल्ट की ग्रेडिंग परीक्षा को गोजू रीयू कराटे डू सौफ इण्डिया के तकनीकी निर्देशक रेंशी हंस राज और सेंसाई खूब राम ने लिया। जिसमें संस्था के 11 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें रियांस चौहान, मुस्कान, अक्षुल कनिष्का, प्रिंस ने येलो वन, वैष्णवी, लक्ष्य चौहान, श्रेयांश ने येलो टू, स्नेहा ने येलो थ्री, सांनवी ने…

Read More

सुंदरनगर, 21 नवंबर : “लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती “। यह चंद लाइनें हम अक्सर सुनते रहते है। लेकिन जो इस रास्ते पर चलता है सफलता उसके कदम चूमती है। मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के जतिन पंडित ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है।   जतिन पंडित ने वर्ष 2013 में अपनी जमा दो परीक्षा उत्तीर्ण करने के पहले ही बिना किसी कोचिंग से एनडीए (NDA)की परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया था। इसके उपरांत जतिन ने बतौर फ्लाइंग ऑफिसर (flying officer) ट्रेनिंग शुरू कर दी। 2015 में नेशनल डिफेंस अकैडमी खड़कवासला…

Read More

मंडी, 20 नवंबर : नगर परिषद के बनायक वार्ड मार्ग पर पूर्व मंत्री व भाजपा नेता रूप सिंह ठाकुर की 12 सितंबर 2012 को पुल के उद्घाटन की पट्टिका व दीवार शरारती तत्वों ने तोड़ डाली है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय उन्होंने नशे में धुत एक युवक को वहां से ईंटे उठाते देखा था। लेकिन उन्हें ज्ञात न था कि वह पट्टिका दीवार को तोड़ रहा है। जब पट्टिका की टूटी दीवार पर उनकी नजर पड़ी तो मामले का पता चला। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी कई स्थानों पर पूर्व मंत्री रूप सिंह…

Read More

सुंदरनगर, 20 नवंबर : बालीवुड हो या  फैशन इंडस्ट्री हर जगह हिमाचल की बेटियां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। इस कड़ी में हिमाचल की ऋचा शर्मा ने फैशन इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा का डंका बजाकर प्रदेश सहित जिला मंडी का नाम रोशन किया है।  बालीवुड प्रोडक्शन अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा नई दिल्ली में मिस हिमालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सुंदरनगर की रहने वाली ऋचा शर्मा ने अपने सौंदर्य और प्रतिभा के दम पर हिमाचल का नाम रोशन किया। सुंदरनगर की रहने वाली ऋचा शर्मा ने इंटरनेशनल टाइटल मिस हिमालय ग्लोबल का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले यह खिताब…

Read More