सुंदरनगर, 29 दिसंबर : वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित सब जूनियर व जूनियर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता महाराज छत्रपति शिवाजी स्टेडियम महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की गई। जिसमें हिमाचल प्रदेश की टीम ने एक रजत और चार कांस्य पदकों सहित कुल पांच मैडल हासिल किए। इस प्रतियोगिता में देश के लगभग 1300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश से खेलते हुए सुंदरनगर के विकास ने सिल्वर मैडल, सरकाघाट के लक्ष्य ठाकुर और वैष्णवी ने ब्रोंज मैडल और सुंदर नगर की मनन पाठक ने दो इवेंट्स में ब्रोंज मैडल हासिल कर प्रदेश का नाम ऊंचा किया गई। लक्ष्य और वैष्णवी दोनों ही सगे भाई बहन हैं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय सरकाघाट में पढ़ते हैं।
हिमाचल प्रदेश किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग संघ (वाको इंडिया) के महासचिव व परशुराम अवॉर्डी डॉ संजय यादव ने इस प्रतियोगिता में दस खिलाडियों के साथ प्रदेश के चार ऑफिशियल ने हिमाचल की अगुवाई की। जिसमें सुंदरनगर से कोच कृष्ण लाल भूपी कराते, और टीम मैनेजर राजकुमार के साथ रेफरी के रूप में रामपुर के हरीश चंद्र लखटू, मोहित ने भूमिका निभाई।
पदक जीतने वाले सभी खिलाडी अप्रैल माह में दिल्ली में लगने वाले राष्ट्र स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। डॉ. संजय यादव ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक गमेस् के दौरान किक बॉक्सिंग को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा स्थाई मान्यता दी गई और भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा भी मान्यता प्रदान की गई। जिसके साथ ही 120 देशों में खेलने वाला यह खेल आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में भी उभर रहा है। किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों में इस खेल को लेकर काफी अच्छा रुझान मिल रहा है और प्रदेश के खिलाडी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
पुणे में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव हंस राज शर्मा, वरिष्ठ प्रधान तिलक राज शर्मा, उप प्रधान उपेंद्र शर्मा और मनोज पटियाल, तकनीकी समिति चेयरमैन रणवीर ठाकुर, तकनीकी निदेशक कृष्ण लाल भूपी कराते, सदस्य मदन लाल, रयाम सिंह जसवाल, हरी ओम, आलम राम, रीना, खूब राम, देवेंद्र वशिष्ठ, उपमा शर्मा ने बधाई दी है।