Author: MBM News

नाहन – जिला सिरमौर के साथ लगते शिमला जिला के सामुई गांव में करीब 600 साल बाद शांद पर्व का आयोजन किया जा रहा है। एक लंबे अरसे बाद आयोजित हो रहे इस धार्मिक समारोह को लेकर क्षेत्र के लोग बेहद उत्साहित है। समारोह में करीब 10 से 15 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। परंपरा के अनुसार क्षेत्र मे जब भी किसी नए मंदिर का निर्माण किया जाता है, तब शांद पर्व का आयोजन किया जाता है। सामुई गांव में स्थानीय लोगों द्वारा शिरगुल व गुग्गा महाराज के नए मंदिरों का निर्माण किया गया है।…

Read More

NAHAN: “Chureshwar Seva Samiti” (CSS) local units will accord warm public welcome to Dr. Ashwani Kumar, Hon’ble Governor Nagaland on 21-5-2013 at Paonta Sahib. The Hon’ble Governor has given consent for the function during telephonic conversation, said spokesman of CSS.  A meeting of four units of CSS i.e. Kaffotta, Kamrau, Anjbhoj and Paonta Sahib is being convened on 14-5-2013 at 11.00 A.M. at Chamber building, Gondpur to chalk out the whole programme of the Chief Guest. The Executive Member and Coordinator, Media and Publicity G.S. Chauhan said that it will be a huge public welcome with traditional folk dance and Dhol Nagara…

Read More

हरिपुरधार – गिरीपार क्षेत्र में रविवार को दिन भर जमकर बारिश हुई। हरिपुरधार व चूड़धार समेत उपरी ़इलाको में भारी ओलावृष्टि हुई जिसके कारण क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट आ गई। शनिवार दोपहर बाद से आसमान में वादलो के छा जाने के वाद से ही क्षेत्र दर्जनो की में बिजली आपूर्ति फेल हो गई। रविवार को भी समूचे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठप रही जिसके कारण लोगो को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। पिछले दो महीनो से बारिश न होने से क्षेत्र में सुखे की स्थिति पैदा हो गई थी। सुखे के चलते किसानो की लहसुन की फसल को जहां…

Read More

नाहन – शाही महल में मंगलतिलक को लेकर आम लोगों की जिज्ञासा बढ़ने लगी है। 15 मई को महल में जयपुर की राजमाता पदमिनी देवी के नाती लक्ष्यराज का मंगल तिलक होने जा रहा है। दरअसल संपति के कानूनी विवाद के चलते यह महल दशकों से बंद पड़ा हुआ था। इसी कारण महल खस्ताहाल हो रहा था। लेकिन शाही कार्यक्रम के मद्देनजर महल की दुर्दशा को युद्धस्तर पर सुधारा जा रहा है। करीब दो साल पहले शाही परिवार के कानूनी वारिसों के बीच कानूनी जंग खत्म हो गई। लेकिन बावजूद इसके महल में कोई खास हलचल नहीं हुई। आम लोगों…

Read More

नाहन – नाबार्ड द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम वीरवार को संपन्न हुआ। इसमें 26 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। नाबार्ड की सहायक महाप्रबधंक टीएम नेगी ने बताया कि महिलाओं को अपनी आय बढाने के लिए स्वरोजगार अपनाना चाहिए। यूको बैंक के जिला प्रबधंक राकेश वर्मा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति की अध्यक्ष निर्मल वर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपनी आय बढाने के लिए उद्यम अपनाने चाहिए। अरावली संगठन के निदेशक डा0 यशपाल शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा महिलाआंे को स्वरोजगार…

Read More

नाहन – पर्यावरण समिति नाहन द्वारा वार्षिक उत्सव कन्या स्कूल में आयोजित किया गया। डीसी सिरमौर प्रियतु मंडल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम नाहन ज्योति राणा ने की। इस दौरान पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण के लिए शिशु विद्या निकेतन को निर्मल किशोर ट्राफी के प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा डीएवी स्कूल को द्वितीय व आदर्श विद्या निकेतन को तृतीय व शमशेर स्कूल को संात्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। डीएवी स्कूल को संयोगिता मेमोरियल ट्राफी के प्रथम, होली हार्ट स्कूल को द्वितीय व एवीएन स्कूल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस…

Read More

नाहन – भारतीय स्टेट बैंक नाहन शाखा के कम्युनिटी सर्विसेज बैकिंग योजना के तहत वीरवार को शहर के चार सरकारी स्कूलों में बच्चों के क्लास रूम के लिए पंखे भेंट किए। इन स्कूलों में राजकीय प्राथमिक मॉडल स्कूल, कन्या प्राथमिक स्कूल, प्राथमिक पाठशाला कैंट व माध्यमिक स्कूल कैंट शामिल है। शाखा के मुख्य प्रबधंक विजय खिमटा ने बताया कि बच्चों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक पहले भी ऐसे कार्य करने में सहयोग देता रहा है और भविष्य में भी देता रहेगा। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी रामपाल धीमान, मनोज गुप्ता समेत नरेंद्र…

Read More

नाहन – सिरमौर के शाही महल में आयोजित हो रहे मंगलतिलक विवाद को लेकर जयपुर की राजमाता पदमिनी देवी के 9 साल के नाती लक्ष्यराज का पक्ष पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह के माध्यम से सामने आया है। दरअसल रियासत के अंतिम षासक राजेंद्र प्रकाश के नाती उदय प्रकाश द्वारा मंगलतिलक पर सवाल उठाये जा रहे है। क्या है विवाद सिरमौर के अंतिम षासक की दो पत्नियां थी। उदय प्रकाश पहली पत्नी दुर्गा देवी की बेटी नलिनी सिंह के बेटे है। वहीं मौजूदा में जयपुर की राजमाता पदमिनी देवी शासक की दूसरी पत्नी इंिदरा देवी की बेटी है। उदय…

Read More

मुख्य संसदीय सचिव एवं अध्यक्ष रेणुका विकास बोर्ड विनय कुमार की अध्यक्षता में रेणुका में नवगठित रेणुका विकास बोर्ड की पहली बैठक में रविन्द्र गुप्ता को बोर्ड का सर्वसम्मति से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी0ई0ओ0) मनोनीत कर दिया गया जबकि सोहन सिंह को प्रबंधक चुना गया। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि रेणुका के विकास को लेकर बोर्ड के सभी सरकारी व गैर सरकारी सदस्य सामूहिक प्रयास करेंगे ताकि रेणुका में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मुहैया की जा सकें। उन्होंने बताया कि रेणुका में पार्किंग व बोटिंग इत्यादि के शुल्क को भी कम कर दिया…

Read More

नाहन – भाजयुमों जिला इकाई सिरमौर इकाई ने बुधवार को ऐतिहासिक दिल्ली गेट के नजदीक यूपीए सरकार का पुतला फूंका। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। भाजयुमों नेताओं का कहना था कि यूपीए सरकार भ्रष्टाचार के दल-दल में डूबी है। सरकार व इसके मंत्रियों पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है। हाल ही में रेल मंत्री भी भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे है। सरकार के भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी का इस सरकार से मोह भंग हो चुका है। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव मेें जनता इसका जवाब देगी। इस मौके पर भाजपा मंडल नाहन…

Read More