Author: MBM News

नाहन – महज 23 साल की उम्र में शिलाई विकासखंड के बांदली गांव के श्याम सिंह की देश के प्रति शहादत पर नाहन का सैन्य क्षेत्र गमगीन हो उठा। दोपहर बाद शहीद का पार्थिव शरीर जब नाहन के सैन्य क्षेत्र में पहुंचा तो उस वक्त मौजूद फर्स्ट पैरा के हरेक जवान के चेहरे पर उदासी थी। साथ ही परिवार के सदस्य गममीन तो थे लेकिन बेटे की शहादत पर फर्क भी महसूस कर रहे थे। नाईंथ पैरा में तैनात श्याम सिंह की शहादत वीरवार को उस वक्त हुई जब आतंकियों ने सैनिक वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया साथ ही…

Read More

राजगढ – सिरमौर जिला के ऐतिहासिक गुरूद्वारा बडू साहिब में भव्य नगर कीर्तन के साथ दो दिवसीय बैसाखी मेला शुरू हो गया। सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन में शिरकत की। नगर कीर्तन बडू साहिब गुरूद्वारा से मच्छेर गांव होते हुए वापिस गुरूद्धारा साहिब पहुंचा। नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारों ने की। भव्य बैंड व शब्द कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान बच्चों ने गतके व अन्य हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया। मेले के दूसरे दिन विशाल दंगल का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उतराखंड व उतरप्रदेश के नामी गिरामी पहलवान हिस्सा 

Read More

चेत्र नवरात्रों के पहले दिन प्रदेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं का खासा हुजूम उमड़ा ! इस पवन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने मंदिरों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया! सिरमौर जिला के मंदिरों में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी ! नाहन स्तिथ करीब 300 साल पुराने एतिहासिक कालिस्थान मंदिर में आज हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका ! यहाँ हिमाचल के अलावा उतराखंड व हरयाणा से आए श्रद्धालुओं ने शीश नवाया! श्रद्धालुओं को यहाँ विशेष रूप से मिश्री का प्रसाद वितरित किया जा रहा है! मंदिर में स्थानीय मंदिर कमेटी द्वारा हर साल की तेरह इस बार भी दुर्गा…

Read More

नाहन – इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की हिमाचल इकाई द्वारा आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय सम्मेलन में देश के करीब 2 दर्जन नामी चिकित्सक मेडिकल एजुकेशन के बारे में अपने विचार रखेगंे ताकि मेडिकल से जुडी ताजी जानकारियों से चिकित्सकों को अवगत करवाया जा सकें। 13 अप्रैल से शुरू हो रहे इस सम्मेलन का उद्घाटन हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह नाहन के जिला परिषद भवन में करेगें। पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईएमए के सिरमौर इकाई के अध्यक्ष डा0 पीटर डिसूजा व आयोजन सचिव डा0 परवेश अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल कोंसिल ऑफ इंडिया की यह शर्त रहती…

Read More

नाहन – उपायुक्त प्रियतु मंडल ने जिला स्तरीय केबल टेलीविजन निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नाहन शहर व आसपास के क्षेत्रों में आकाशवाणी शिमला के कार्यक्रमों के प्रसारण में सिग्रल की समस्या का मामला सरकार व आकाशवाणी के केन्द्र निदेशक से उठाया जाएगा। उपायुक्त ने यह भी कहा कि शिमला दूरदर्शन के टेलीकास्ट को डी0टी0एच0 डिश एंटीना के जरिये उपलब्ध करवाने के मुददे को भी प्रदेश सरकार के ध्यान में लाया जाएगा ताकि जिले के अधिकांश क्षेत्र के लोग शिमला दूरदर्शन के कार्यक्रम देख पाएं। अभी यह कार्यक्रम केबल नेटवर्क पर ही उपलब्ध है। प्रियतु मंडल…

Read More

नाहन – जिला सिरमौर के 431 नम्बरदारों को सम्मान राशि प्रदान करने के लिए जिला के समस्त उपमण्ड अधिकारियों (नागरिक) को 8 लाख 62 हजार की राशि उपलब्ध करवा दी गई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर प्रियतु मण्डल ने बताया कि जिला के नम्बरदारों को यह राशि सम्बन्धित तहसीलदारों नायब तहसीलदारों के माध्यम से आबंटित कर दी जाएगी।

Read More

नाहन: श्रीमदभागवत कथा के अंतिम दिन नाहन की वादियां भक्तिमय हो उठी। श्री राधे-राधे व श्री कृष्ण के जयकारों के साथ श्रोता भजनों पर खूब झूमंे। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकी नंदन जी महाराज ने कथा के अंतिम दिन श्री कृष्ण व सुदामा के बीच मित्रता का सुंदर बखान किया। देवकी नंदन जी महाराज ने कहा कि मित्रता हो तो कृष्ण व सुदामा जैसी। उन्होनें आज की मित्रता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब मित्रता के भाव बदल गए है। उन्होनें कहा कि प्यार व मैत्री करनी हो तो उस परम प्रभु से करो। जिससे प्यार व मैत्री संबध बनाकर परम…

Read More

नाहन: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह ने दुर्गम क्षेत्र लोहगढ व गांव झील में जाकर तीन जनसभाओं को संबोधित किया। साथ ही यहां की जनता की भी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने कांग्रेसी नेता का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने पूर्व विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए बताया कि झील लोहगढ लिंक रोड की हालत काफी दयनीय है। इसकी शीघ्र मुरम्मत करने की आवश्यकताकी मांग की गई। साथ ही ग्राम झील व लोहगढ मंे पानी की हैंडपंप लगाने की मांग भी पूर्व विधायक के समक्ष रखी गई। लोहगढवासियों ने बताया कि…

Read More

नाहन – जिला सिरमौर के पूर्व उपायुक्त पदम सिंह चौहान का चण्डीगढ़ में निधन हो गया। उनका स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं था और इलाज के लिए वह  चण्डीगढ़ स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। पदम सिंह चौहान अपने पीछे पत्नी और 2 बेटियां छोड़ गए हैं। उपायुक्त सिरमौर प्रियतु मण्डल, एडीएम मनमोहन शर्मा, सहायक आयुक्त राणा प्रीतपाल सिंह, देवेन्द्र कंवर, एसडीएम ज्योति राणा, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी रविन्द्र वर्मा, सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी रमेश शर्मा सहित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने पदम सिंह चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी…

Read More

नाहन : जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह इस बार जिला मुख्यालय नाहन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी उपायुक्त प्रियतु मण्डल ने आज हिमाचल दिवस के आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि इस समारोह मे मुख्य संसदीय सचिव  विनय कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि पुलिसए होम गार्डस, स्कॉउटस, एनसीसी की टुकडिय़ों द्वारा भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।  इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।…

Read More